1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. बिग बॉस 20 में गूंजी तारा की आवाज, 60 दिन बाद बच्चों का मैसेज सुनकर सिहर उठीं माही विज, फफक-फफककर रोईं

बिग बॉस 20 में गूंजी तारा की आवाज, 60 दिन बाद बच्चों का मैसेज सुनकर सिहर उठीं माही विज, फफक-फफककर रोईं

'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते बिग बॉस ने घरवालों को दिवाली का जबरदस्त तोहफा दिया और कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों की तरफ से आए वीडियो मैसेज सुनाए। इस दौरान जैसे ही माही विज ने अपने बच्चों की आवाज सुनी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।

mahhi vij- India TV Hindi
Image Source : X/@HOTSTARREALITY बिग बॉस 20 में फूट-फूटकर रोईं माही विज।

'बिग बॉस 20' का आज एपिसोड बेहद खास रहा। बिग बॉस ने घरवालों को दिवाली का जबरदस्त सरप्राइज दिया और उन्हें उनके घरवालों की तरफ से आए संदेशे सुनाए और फैमिली फोटोज दीं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में माही विज, अरिश्फा खान, स्काउट ओपी और आम्रपाली दुबे के घर से आए मैसेजेस सुनाए गए। इस दौरान माही विज काफी भावुक हो गईं। माही विज के लिए उनके घर से उनके बच्चों ने ऑडियो रिकॉर्ड करके भेजे थे और जैसे ही उन्होंने अपने बच्चों की आवाज सुनी उनकी आंखें नम हो गईं। अब ये मैसेज माही सुन सकती हैं या नहीं, इसका फैसला काजी के हाथ में था, जिन्होंने पहले तो माही को रुलाया और बाद में ऑडियो सुना दिया।

माही विज के घर से आया मैसेज

शो के लेटेस्ट एपिसोड स्काउट के घर से आए संदेशे से होती है। लव के हाथ में इस बात का फैसला था कि वह स्काउट को मैसेज सुनने देंगी या नहीं, लव ने स्काउट के लिए अपनी एक लाइफलाइन खो दी और उन्हें मैसेज सुनने दिया। स्काउट के लिए काश्वी ने मैसेज भेजा था, जिन्होंने उन्हें गुड लक विश किया और कहा कि उनके फैंस उन्हें बाहर सपोर्ट कर रहे हैं। स्काउट के भाई, पापा और मम्मी ने भी उनके लिए मैसेज भेजा था। इसके बाद माही को अपनी बेटी तारा की आवाज सुनाई देती है और वह तारा की आवाज सुनते ही रोने लगती हैं।

काजी के हाथ में माही के संदेशे का फैसला

माही विज के लिए उनके परिवार से संदेशा आया और सबसे पहले बेटी की आवाज सुनाई देती है। माही अपने परिवार का मैसेज सुन सकती हैं या नहीं, इसका फैसला काजी तौकीर के हाथ में था, जिन्होंने ऑडियो मैसेज के लिए माही को खूब परेशान किया। काजी कहते हैं कि माही को कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन फिर भी वह उन्हें मैसेज सुना देते हैं। माही के लिए उनके तीनों बच्चों ने ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसे सुनते ही माही फफक-फफककर रोने लगती हैं। ये देखकर घरवाले भी रोने लगते हैं। इसके बाद उन्हें अपने बच्चों की फोटो भी मिलती है।

लव गिल की मां ने माही विज पर लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले बीते एपिसोड में लव गिल की मां ने अपने ऑडियो मैसेज में माही विज पर गंभीर आरोप लगाए थे। वह पंजाबी में बात करते हुए कहती हैं कि माही को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि माही उन्हीं की उम्र की हैं। माही को मैसेज का कुछ हिस्सा समझ नहीं आता और वो लव से इसके बारे में पूछती हैं। जब लव उन्हें पूरी बात बताती हैं तो माही परेशान हो जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके खिलाफ गलत नेरेटिव चलाया जा रहा है। वह शो से बाहर जाने की भी इच्छा जताती हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और पूरी बात समझाते हैं।

ये भी पढ़ेंः रूपाली गांगुली की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई जा रही गलत AI इमेज, परेशान होकर एक्ट्रेस ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा