1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. हीरो बनेंगे '3 ईडियट्स' के डायरेक्टर राजू हिरानी के बेटे वीर, सिनेमाघर नहीं OTT पर मचाएंगे बवाल, कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज?

हीरो बनेंगे '3 ईडियट्स' के डायरेक्टर राजू हिरानी के बेटे वीर, सिनेमाघर नहीं OTT पर मचाएंगे बवाल, कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज?

'पीके', '3 ईडियट्स' और 'संजू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन, वह बड़े पर्दे की जगह ओटीटी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

vir hirani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRHIRANI/@RAJUSATYAM69 वीर हिरानी, राजकुमार हिरानी।

इब्राहिम अली खान से लेकर सुहाना खान, राशा थडानी, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा तक, पिछले कुछ सालों में कई चर्चित स्टारकिड फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और स्टारकिड का नाम शामिल होने जा रहा है। 'थ्री ईडियट्स' और 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अब एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं।  राजकुमार हिरानी की फिल्मों से अब तक कई एक्टर स्टार बने हैं और अब उनके बेटे भी हीरो बनने के करीब हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। खास बात तो ये है कि वीर ओटीटी से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट भी आ गई है।

राजकुमार हिरानी के बेटे का डेब्यू

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह जल्दी ही एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं, लेकिन वीर किसी फिल्म से नहीं बल्कि वेब सीरीज से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। उनकी सीरीज का नाम 'प्रीतम एंड पेड्रो' है, जिसकी कहानी साइबर क्राइम पर आधारित होगी। हाल ही में इस सीरीज का पोस्टर लॉन्च करते हुए इसकी घोषणा की गई। वीर के साथ इस सीरीज में विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह जैसे स्टार भी नजर आएंगे।

वीर का ही नहीं, राजकुमार हिरानी का भी पहला ओटीटी प्रोजेक्ट

खास बात तो ये है कि 'प्रीतम एंड पेड्रो' जहां वीर हिरानी का डेब्यू प्रोजेक्ट है तो वहीं राजकुमार हीरानी भी इस सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। जी हां, राजकुमार हिरानी का ये पहला डिजिटल प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके बेटे लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सीरीज में वीर एक टेक सेवी पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे, जो टेक्नोलॉजी की मदद से केस सुलझाता है तो वहीं अरशद वारसी एक पुराने ख्यालों वाले पुलिस अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे।

टीनएज के दिनों से बना रहे हैं शॉर्ट फिल्में

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार हिरानी के बेटे वीर भले ही बॉलीवुड की दुनिया के लिए नया नाम हैं, लेकिन थिएटर की दुनिया में वह पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। वीर ने रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से ग्रेजुएशन किया है, जो दुनिया के सबसे मशहूर ड्रामा स्कूल्स में गिना जाता है। इस ड्रामा स्कूल से ऑस्कर विनर एंथनी हॉपकिन्स, एलन रिकमैन और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के लोकी यानी टॉम हिडल्टन पढ़ाई कर चुके हैं। फिलहाल वीर 28 साल के हैं, लेकिन वह टीनएज के दिनों से ही शॉर्ट फिल्में बना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, औरतों को दी जरूरी सलाह
अमिताभ बच्चन हैं बीमार? आधी रात एक्स पर शेयर किया पोस्ट, चिंता में डूबे फैंस, महानायक को देने लगे सलाह