इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और चार दिन में ही इस फिल्म ने देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' 109.02 करोड़ की कमाई कर चुकी है और दुनियाभर में 130 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये सफलता इमरान हाशमी के लिए काफी अहम है, क्योंकि 2008 में रिलीज हुई 'जन्नत' के बाद ये उनकी पहली सोलो हिट है। इस सफलता के लिए इमरान हाशमी ने सालों का इंतजार किया है और अब उनकी पत्नी परवीन ने एक लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए उनके सब्र और समर्पण के बारे में बात की है। परवीन ने इमरान हाशमी के 23 साल के करियर पर एक पोस्ट शेयर किया है और उनके अपने काम के प्रति समर्पण की तारीफ की है।
परवीन का पोस्ट
इमरान हाशमी के सब्र और इंतजार के बारे में बताते हुए परवीन ने कैप्शन में लिखा- 'एमी (इमरान हाशमी) को आज यहां तक पहुंचने में 23 साल का समय लग गया। 23 साल का सब्र, लगन, भरोसा, डेडिकेशन, और अनगिनत दुआएं और प्रार्थनाएं! एक तरफ कुछ शुक्रवार बहुत खुशी और कामयाबी लेकर आए तो कुछ शुक्रवार दिल तोड़ने वाले और निराशाजनक होते थे, लेकिन उन्होंने कभी आगे बढ़ना बंद नहीं किया। इन 23 सालों में वह लगातार कोशिश करते रहे, काम करते रहे। उन्हें यकीन था कि उन्हें उनकी मेहनत का फल एक दिन ज़रूर मिलेगा!! इंशाअल्लाह।'
अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ- परवीन
परवीन ने आगे लिखा- 'मैंने उन्हें अपने सभी प्रोजेक्ट्स में अपना जी-जान सब कुछ झोंकते देखा है। अक्सर लोग मुझे पूछते हैं कि इतनी जबरदस्त कामयाबी और लोगों से मिल रहे प्यार के बाद भी वह इतने शांत और जमीन से जुड़े कैसे रहते हैं? मगर यही वो बात है, जो उन्हें सबसे अलग बनाती है!! शायद इसीलिए उनके लिए यह बात कही जाती है- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ'। मैं हर दिन पर्दे के पीछे होने वाली चीजें देखती आई हूं। स्क्रिप्ट पढ़ना, डायलॉग याद करना (कुछ तो तेलुगु में भी!), बंद दरवाजों के पीछे घंटों सीन की प्रैक्टिस करना, अपने खाने-पीने, एक्सरसाइज और अपनी सेहत का ध्यान रखना। वह ये चीजें हर दिन पूरी लगन के साथ करते थे। चाहे वेकेशन ही क्यों न हो, उनका रूटीन कभी नहीं टूटता था!! हम सब यह बहुत अच्छी तरह जानते हैं।'
इमरान हाशमी को मिल रहे प्यार को देखकर खुश हुईं परवीन
'आज, उन्हें जो प्यार मिल रहा है, जो रिस्पॉन्स मि रहा है उसको देखकर, मैं बहुत आभारी और शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं... वे सच में इसके हकदार हैं!! और ये बात एक ऐसा शख्स कह रहा है जो शायद उनका सबसे बड़ा आलोचक रहा है। आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह वाकई बहुत ही खूबसूरत पल है!!! इसलिए दोस्तों, अपने सपनों को कभी न छोड़ें। फोकस्ड रहें, अनुशासित रहें, बस हमेशा बड़ी तस्वीर पर नजर रखें और इस सफ़र का आनंद लें।'
ये भी पढ़ेंः मधुबाला सी अदाएं, नरगिस सा रुतबा, बेहद हसीन थीं इमरान हाशमी की सुपरस्टार दादी, चलता था बॉलीवुड में सिक्का
कौन है 'आवारापन 2' का खूंखार विलेन 'जोरावर'? बॉलीवुड की टॉप हीरोइन का भाई है इमरान हाशमी का दुश्मन, लूट ले गया महफिल