1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कमजोर कहानियां बनी रियालिटी शोज के लिए मौका? अब फराह खान भी लेकर आ रहीं धांसू शो, बिग बॉस के खिलाड़ी भी लगाएंगे जोर

कमजोर कहानियां बनी रियालिटी शोज के लिए मौका? अब फराह खान भी लेकर आ रहीं धांसू शो, बिग बॉस के खिलाड़ी भी लगाएंगे जोर

फराह खान अपना रियलिटी शो द 50 लेकर आ रही हैं और इसमें बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स के शामिल होने की भी खबर सामने आई है।

The 50- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@KARAN9198, FAIZU AND FARAHKHAN द 50

बीते कुछ सालों में रियलिटी शोज का कल्चर तेजी से बढ़ा है और अब हर तरफ इस तरह के शोज की भरमार है। इतना ही नहीं टीवी की दुनिया की तय कहानियां भी रियलिटी शोज की टीआरपी में बुरी तरह पटखनी खा रही हैं। लाफ्टर शेफ इसका एक बड़ा उदाहरण रहा है जो लगातार टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। अब फराह खान भी एक रियलिटी शो 'द 50' लेकर आ रही हैं। इसका अनाउंसमेंट भी हो गया है और इसमें बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स की भी लंबी लिस्ट देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। 

बिग बॉस के खिलाड़ी भी लगाएंगे दम?

इस शो के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर फैजल शेख ने अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे इस शो का टिकट दिखा रहे हैं। इसके साथ ही करण पटेल ने भी इस शो में अपनी एंट्री कन्फर्म की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक शेर को दूसरे शेर का बुलावा आया है। एक्साइटमेंट भी है और सवाल भी।' इस फोटो में करण इस शो का टिकट हाथ में लिए मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस में अपने नाम की धूम मचा चुके 2 और टीवी स्टार चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी का भी नाम सामने आ रहा है। हालांकि दोनों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब देखना होगा कि इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स कौन से होने वाले हैं। 

कमजोर कहानियां बनी रियलिटी शोज के लिए मौका?

बीते कुछ समय से रियलिटी शो का जलवा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के साथ अब तक दर्जनों रियलिटी शो ने लोगों के दिमाग में अपनी जगह बनाई है। लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या टीवी की दुनिया की कमजोर कहानियां की वजह से रियलिटी शोज को मौका मिल रहा है और खूब टीआरपी लूट रहे हैं। टीवी में भी बीते ढाई दशक से अब तक कई कहानियां कही गई जिनमें दर्जनों ऐसे शो रहे जिनकी स्टोरी ने लोगों को दीवाना बनाया। लेकिन एक भी कहानी ऐसी नहीं रही जिसने समय को मात दी हो और भारत के बाहर भी जिनकी चर्चा रही हो। वहीं बीते कुछ समय से लगातार ऐसे शो आ रहे हैं जिन्हें देखने का क्रेज भी खत्म हो गया है। ऐसे में हल्की कहानियां और सतही इमोशन्स के साथ परोसे जाने वाले शो के चलते रियलिटी शोज को मौका मिल रहा है। टीवी पर प्रीमियर हुआ लाफ्टर शेफ शो इसका एक दमदार उदाहरण है जो टीआरपी की लिस्ट में टॉप-5 पर बना रहा। 

फरहान खान का द 50 कैसा होगा?

फराह खान के इस शो का खूब प्रचार हो रहा है और लोग भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये किस बारे में है। हालांकि अभ तक इस शो के कॉन्सेप्ट को डिटेल से रिवील नहीं किया गया है और न ही इसके पूरे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। लेकिन मोटे तौर पर ये माना जा रहा है कि ये शो एक घर में बंद 50 लोगों के बीच कॉम्पटीशन होने वाला है जो यहां अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और इमोशनल इंटेलीजेंस से सर्वाइव करेंगे और खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। द 50 अगले महीने यानी 1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी और हॉटस्टार पर प्रीमियर किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- बॉर्डर से पहले ओटीटी पर देख सकेंगे ये देशभक्ति से भरी फिल्म, अखिलेश यादव ने भी जमकर की थी तारीफ, इस तारीख को होगी रिलीज

Bhabiji Ghar Par Hain की कॉमेडी लगेगी फीकी अगर देख लेंगे दूरदर्शन का ये कल्ट शो, IMDb रेटिंग 8.7, लोटपोट करा देगी 143 एपिसोड की TV सीरीज