A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही 156 मिनट की फिल्म, कहानी देख नहीं रुकेगी हंसी, हर सीन है कॉमेडी से भरपूर

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही 156 मिनट की फिल्म, कहानी देख नहीं रुकेगी हंसी, हर सीन है कॉमेडी से भरपूर

ओटीटी पर मई के महीने में कई नई कॉमेडी फिल्में रिलीज हुई हैं। आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं वो प्राइम वीडियो पर आते टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है।

love insurance kompany- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRADEEP_RANGANATHAN ओटीटी पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह

मई 2026 में ओटीटी पर कई नई सीरीज और फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से कुछ लोगों की पसंदीदा बन गई। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, इन दिनों कॉमेडी ड्रामा फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, जी5 और जियो हॉटस्टार के अलावा आप प्राइम वीडियो पर भी कॉमेडी से भरपूर बहुत कुछ देख सकते हैं। आज हम जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, वो पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर तहलका मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने के बाद फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली। यह फिल्म जब से ओटीटी पर आई है तभी से ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में किया कब्जा

इस फिल्म का नाम 'लव इंश्योरेंस कंपनी' है, जो प्राइम वीडियो की ट्रेडिंग लिस्ट में 2 हफ्ते से कब्जा किए हुए है। इस फिल्म की कहानी साल 2040 की एक ऐसी काल्पनिक दुनिया पर आधारित है,  जो प्यार का इंश्योरेंस देती है। साउथ की यह फिल्म इन दिनों लोगों की फेवरेट बनी हुई है। दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को खूब सराहा गया था। 2 घंटे 37 मिनट की कहानी आपको स्क्रीन से नजर हटाने नहीं देगी।

प्यार का इंश्योरेंस

'लव इंश्योरेंस कंपनी' 2026 की एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी 2040 के भविष्य के दौर में बुनी गई है। इस दुनिया में रिश्तों को एक शक्तिशाली, टेक्नोलॉजी पर आधारित डेटिंग ऐप के जरिए कंट्रोल किया जाता है। कहानी एक ऐसे मजेदार और बिंदास नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो निस्वार्थ प्रेम में विश्वास रखता है। इसी बीच, जब उसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जो रिश्तों के मामले में पूरी तरह से उस ऐप पर ही निर्भर रहती है तो वह इस पूरे सिस्टम को चुनौती देने का फैसला करता है।

फिल्म की धांसू कास्ट

फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट की है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन, एस जे सूर्या, योगी बाबू और कृति शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 6 मई से प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढे़ं-

90s का मशहूर चाइल्ड एक्टर अब बन गया है माचो मैन, 'कलयुग' से मिला था ब्रेक, आज है नवाबों के घर का दामाद

फोटो में बॉय कट लुक में दिख रही क्यूट बच्ची, रह चुकीं एशिया की टॉप ग्लैमरस वुमेन, कहलाती हैं फैशन दिवा, पहचाना क्या?