1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर 'धीरम' देखी? मर्डर मिस्ट्री में उलझेगा दिमाग, इंद्रजीत सुकुमारन का एक्शन है गेम चेंजर

प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर 'धीरम' देखी? मर्डर मिस्ट्री में उलझेगा दिमाग, इंद्रजीत सुकुमारन का एक्शन है गेम चेंजर

'विक्रम वेधा' और 'दृश्यम' जैसी फिल्में देखना पसंद है तो आज हम आपको प्राइम वीडियो पर उपलब्ध 'धीरम' के बारे में बताने वाले हैं। 2 घंटे 28 मिनट की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आपको इंद्रजीत सुकुमारन का धांसू एक्शन देखने को मिलेगा।

prime video dheeram- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@INDRAJITH_S इंद्रजीत सुकुमारन

ओटीटी पर अपने 'विक्रम वेधा' और 'दृश्यम' जैसी बेहतरीन फिल्में जरूर देखी होंगी, जिनकी कहानी से लेकर कास्ट तक लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर चुके हैं। अगर आप ऐसी ही क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं और प्राइम वीडियो पर अब तक 'धीरम' नहीं देखी है तो आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। साउथ की सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दी। इसमें रहस्यमय हत्याओं से जुड़ी खौफनाक कहानी दिखाई है। फिल्म खत्म होने के बाद भी इसका हर सीन आपके आंखों के सामने घूमता रहेगा। अगर आपको बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री, पुलिस इन्वेस्टिगेशन और एक्शन से भरपूर कहानी पसंद है तो इंद्रजीत सुकुमारन की 'धीरम' देख सकते हैं।

'धीरम' की कहानी क्या है?

जब रहस्यमयी हत्याओं की एक के बाद एक हुई घटनाओं से कालीकट में हलचल मच जाती है तो ACP स्टालिन जोसेफ कातिल का पता लगाने के लिए दिन-रात एक कर देता है। इस दौरान उसे पता चलता है कि इन सबके पीछे बदले की भावना रखने वाले सीरियल किलर का हाथ है। कहानी में आगे जैसे-जैसे वह सच्चाई का पता लगाता है, स्टालिन के सामने एक मुश्किल मोड़ आ खड़ा होता है, क्या वह कानून की सीमाओं को लांघकर एक दुखी माता-पिता को इंसाफ दिलाने के लिए खुद ही जज बन जाएगा? या फिर जल्लाद बन सीरियल किलर को खत्म करेगा? कहानी का अंत क्या होगा इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

'धीरम' कहां देख सकता है?

अगर आप इंद्रजीत सुकुमारन के फैन हैं तो ये फिल्म मिस न करें। मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर 'धीरम' देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे IMBb पर 5.4 रेटिंग मिली है। इस 2 घंटे 28 मिनट की फिल्म में एक्टर इंद्रजीत सुकुमारन का धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। उन्हीं दिनों रिलीज हुई फिल्मों में से एक 'कलमकावल' थी, जिसमें ममूटी थे और इस फिल्म का इंद्रजीत सुकुमारन की 'धीरम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर पड़ा था।

फिल्म धीरम की कास्ट

जितिन सुरेश टी द्वारा निर्देशित 2025 की मलयालम क्राइम-थ्रिलर 'धीरम' में इंद्रजीत सुकुमारन ने ACP स्टालिन जोसेफ का किरदार निभाया है। इसमें वरलक्ष्मी सरथकुमार, दिव्या पिल्लई और रेबा मोनिका जॉन भी हैं। इंद्रजीत सुकुमारन अब अपनी नई फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा है। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

ये भी  पढ़ें-

'लाफ्टर शेफ 3' में फिल्मी हुईं अंकिता लोखंडे-तेजस्वी प्रकाश, राहुल रॉय संग किया डांस, लेकिन कृष्णा अभिषेक की हरकत ने खींचा ध्यान

YRKKH: अरमान-अभिरा की प्रेम कहानी पर लगेगा विराम, मायरा और मुक्ति दोहराएगी इतिहास