1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद मजबूर हुईं अपूर्वा मखीजा, लाचारी में उठाया ये बड़ा कदम, पोस्ट में दिखाई झलक

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद मजबूर हुईं अपूर्वा मखीजा, लाचारी में उठाया ये बड़ा कदम, पोस्ट में दिखाई झलक

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपना घर छोड़ने का इशारा किया है।

Apoorva Makhija - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अपूर्वा मखीजा।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ ​​रिबेल किड रातों-रात 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद चर्चा में आ गईं। उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस विवाद के चर्चा में आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। 1 अप्रैल को अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। ठीक इसके बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर नए पोस्ट के साथ दोबारा वापसी की। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कई लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद ही वो एक लंबे वीडियो के साथ सामने आईं, जिसमें उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने और फिर विवाद में उलझने के बाद हुए बर्ताव की कहानी सुनाई है। इस पूरे मामले पर अपूर्वा ने अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि अपूर्वा मखीजा ने अपना घर छोड़ दिया है।

छोड़ दिया घर

अपूर्वा मखीजा ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर उठे विवाद के बाद मुंबई स्थित अपना फ्लैट खाली कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अजीब पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कदम का संकेत दिया है। अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक छोटा वीडियो पोस्ट करके मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट को खाली करने का संकेत दिया है, जिससे पता चलता है कि वह वहां से चली गई हैं। एक साल भी नहीं हुए जब अपूर्वा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं। वह मुंबई में अपने परिवार से दूर रह रही थीं। 

Image Source : Instagramअपूर्वा मखीजा का हालिया पोस्ट।

अभी साफ नहीं है वजह

उनके इस निर्णय के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इंडियाज गॉट लेटेंट में उनकी उपस्थिति को लेकर हुए विवाद के बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया है। वीडियो में उन्हें अब खाली पड़े लिविंग रूम की लाइट बंद करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'एक युग का अंत।' वीडियो में वह एक सफेद ड्रेस पहने हुए हैं। वो खाली पड़े मुंबई अपार्टमेंट में एक दीवार के पास खड़ी हैं। कमरे में मंद रोशनी दिखाई देती है, फर्श पर कार्डबोर्ड बॉक्स, बोतलें और सफाई का सामान बिखरा हुआ है, जो उनके इस कदम के अंतिम चरण का संकेत देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह अभी अपार्टमेंट से बाहर किसी नई जगह पर गई हैं या शहर से बाहर गई हैं।

पहले कही थी ये बात

वैसे इससे पहले अपने लंबे यूट्यूब वीडियो में अपूर्वा ने बताया था कि वो काफी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने उन्हें धमकी दी कि उसे उनका घर पता है और वो उसे जान से मार देगा। इस पूरे मामले के बीच लगातार उन्हें खतरा महसूस होता रहा और इसके चलते वो अपने दोस्त के घर पर रहने के लिए मजबूर हो गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके मैनेजर और वकील भी उन्हें ये घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। शायद इसी के चलते उन्होंने ये घर बदला हो।