1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'मिर्जापुर' से भी भौकाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, IMDb पर तगड़ी रेटिंग, भयंकर सस्पेंस से भरे 8 एपिसोड, अब आ रहा दूसरा सीजन

'मिर्जापुर' से भी भौकाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, IMDb पर तगड़ी रेटिंग, भयंकर सस्पेंस से भरे 8 एपिसोड, अब आ रहा दूसरा सीजन

ओटीटी की दुनिया में 'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज का क्रेज अलग ही रहा है। इसी तर्ज पर साल 2023 में एक वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसमें भौकाल का कोशेंट जरा भी कम नहीं था। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि वाले इस शो का अब दूसरा सीजन वापसी कर रहा है।

inspector avinash season 2- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR रणदीप हुड्डा।

क्या आप भी 'मिर्जापुर' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसे क्राइम-ड्रामा देख चुके हैं और अब कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो रूह कंपा दे? एक ऐसी सीरीज जहां यूपी की गलियों का खौफ है, सत्ता का नशा है और एक जांबाज अफसर की कहानी है जो कानून के लिए काल बन जाता है। 8 एपिसोड के सफर में यह सीरीज आपको कुर्सी छोड़ने नहीं देगी। IMDb पर तगड़ी रेटिंग और हर सीन में भयंकर थ्रिल के साथ यह शो डिजिटल दुनिया में तहलका मचा चुका है। सस्पेंस और एक्शन का ऐसा तड़का, जिसे देखकर आप गुड्डू भैया का भौकाल भी भूल जाएंगे। अब इस रोमांचक कहानी का दूसरा सीजन दस्तक दे रहा है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हम बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की।

वेब सीरीज का प्लॉट

'इंस्पेक्टर अविनाश' एक थ्रिलर एक्शन वेब सीरीज है, जो उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है, जहां माफिया राज, अपराध और राजनीतिक भ्रष्टाचार का बोलबाला था। मुख्य भूमिका में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश के रूप में एक निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं। कहानी का केंद्र अविनाश मिश्रा द्वारा राज्य से संगठित अपराध और खूंखार गैंगस्टर्स को खत्म करने के लिए किए गए साहसी एनकाउंटर और उनके विशेष ऑपरेशंस हैं। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे एक पुलिस अधिकारी तंत्र की खामियों और जानलेवा खतरों के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। यह अपराध के खिलाफ एक अकेले व्यक्ति के संघर्ष की रोमांचक गाथा है।

यहां देखें पोस्ट

कहां देख सकते हैं? 

यह वेब सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध है। आप इसके पहले सीजन के सभी 8 एपिसोड्स को इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। हालिया खबरों के अनुसार इसके दूसरे सीजन का टीजर भी रिलीज हो चुका है और यह जल्द ही इसी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगा। IMDb रेटिंग इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा है। वर्तमान में इसकी IMDb रेटिंग 7.8/10 है, जो इसे एक बेहतरीन क्राइम-थ्रिलर की श्रेणी में रखती है। मुख्य कलाकारों में रणदीप हुड्डा हैं, जिन्होंने इंस्पेक्टर अविनाशा का रोल प्ले किया है। उर्वशी रौतेला ने पूनम मिश्रा का किरदार निभाया है। सलीम खान के रोल में अमित सियाल हैं। देवी के रोल में अभिमन्यु सिंह ने छाप छोड़ी है। बलजीत सिंह का किरदार शालिन भनोट ने निभाया और समर प्रताप सिंह के रोल में जाकिर हुसैन नजर आए। 

अब आर रहा दूसरा सीजन

यह सीरीज अपने दमदार किरदारों और 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के सजीव चित्रण के लिए जानी जाती है। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में जियो हॉटस्टार ने इसकी पहली झलक पेश की है, जिसमें रणदीप हुड्डा का भौकाल देखने को मिल रहा है। पहले की तरह ही कड़ाकेदार डायलॉग्स, वही पुराना वाला पुलिसिया अंदाज लिए वो ओटीटी के पर्दे पर लौट रहे हैं। उर्वशी रौतेला की भी एक छोटी झलक देखने को मिली, जिसमें वो सादगी के साथ नजर आईं। मेकर्स ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, 'यूपी का महाकाल, इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा इस बैक और इस बार होगा असली तांडव। इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर आ रहा है।'

ये भी पढ़ें:  2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप की OTT पर पलटी किस्मत, ट्रेंडिंग लिस्ट में मारी धमाकेदार एंट्री, छाया हीरो का टशन

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण, डेनिम लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पैंपर करते दिखे रणवीर सिंह