1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. स्क्रिप्टेड है 'लॉकअप 2'? यूट्यूबर आरुष भोला बोले- 'मुझे पूरे 6 दिन की स्क्रिप्ट पता चल गई', हंस पड़े क्रू मेंबर्स

स्क्रिप्टेड है 'लॉकअप 2'? यूट्यूबर आरुष भोला बोले- 'मुझे पूरे 6 दिन की स्क्रिप्ट पता चल गई', हंस पड़े क्रू मेंबर्स

वरुण यादव उर्फ लैला के दोस्त और यूट्यूबर आरुष भोला ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह 'लॉकअप 2' के क्रू मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। व्लॉग में आरुष मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्होंने अभी-अभी एक क्रू मेंबर को स्क्रिप्ट पढ़ते देखा है।

arush Bhola- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/AARUSH BHOLA FIT - MESS आरुष भोला।

एकता कपूर का शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में 'लॉकअप 2' से आकांक्षा चौधरी और पामेला सेरेना का सफर खत्म हो गया। वहीं राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने खुद को सुरक्षित कर लिया। अब फिनाले नजदीक है और दर्शकों में शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पिछले दिनों वरुण यादव उर्फ लैला के दोस्त आरुष भोला को सपोर्ट करने 'लॉकअप 2' में पहुंचे थे, जिसका एक व्लॉग आरुष ने शेयर किया है। अब आरुष ने एक यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया है, जो उस दिन का है, जब वह लैला से मिलने लॉकअप 2 में पहुंचे थे। इस व्लॉग का टाइटल है- 'लॉकअप 2 के घर के अंदर- 40 दिन बाद लैला से मुलाकात।' इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में आरुष भोला कहते हैं कि शो स्क्रिप्टेड है और उन्होंने अभी एक क्रू मेंबर को कागजों का बंडल पकड़े देखा है।

चर्चा में आरुष भोला का लेटेस्ट व्लॉग

वीडियो में आरुष भोला के साथ एक और आदमी नजर आ रहा है। आरुष ने कैमरा आदमी की तरफ घुमाया, जो लॉकअप 2 का क्रू मेंबर लग रहा था। शख्स के हाथ में कुछ कागज थे, जिन्हें देखकर आरुष मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'भाई, मुझे पूरे 6 दिन की स्क्रिप्ट पता चल गई है। ये स्क्रिप्ट पीछे चल रही है, मैं तुम्हें सब बता दूंगा।' इस पर आरुष का एक दोस्त उन्हें याद दिलाता है कि वह ये व्लॉग अभी अपलोड नहीं कर सकते, उन्हें व्लॉग अपलोड करने के लिए इंतजार करना होगा। तभी क्रू मेंबर मजाकिया लहजे में कहता है- 'मगर बाहर जा कर ये किसी को मत बताना।' आरुष हंसते हुए जवाब देते हैं- 'हां, किसी को नहीं बताऊंगा। बस आपके, मेरे और यूट्यूब के बीच रहेगा ये।' ये सुनते ही सबकी हंसी छूट जाती है।

लैला का सपोर्ट करने पहुंचे थे आरुष

आरुष भोला, अपने दोस्त लैला को सपोर्ट करने के लिए लॉकअप 2 में पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने आलोचनाओं को भी संबोधित किया, जिन्होंने उन पर लैला को सपोर्ट करने का आरोप लगाया था। इस पर रिएक्शन देते हुए लैला ने कहा- 'हमें मत बताइये कि कैसे सपोर्ट करना है। भगवान न करे, लेकिन जब तुम कभी खिलाफ हो जाओगे ना, हम ही उसके साथ खड़े मिलेंगे।' आरुष ने यहां लैला के गेम की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि वह शो में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

शो से बाहर हुईं पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी

'लॉकअप 2' के हालिया एलिमिनेशन राउंड के दौरान पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का सफर आखिरकार खत्म हो गया। दोनों कंटेस्टेंट्स ने शो में अपनी जगह बरकरार रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और हाल ही के एलिमिनेशन राउंड में फिनाले की रेस से बाहर हो गईं। एलिमिनेशन के बाद आकांक्षा चौधरी को योगेश रावत को गले लगाकर भावुक होते और फूट-फूटकर रोते देखा गया। वहीं, पामेला सेरेना के बाहर होने के चलते आकांक्षा चमोला भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। खास बात यह रही कि शो से बाहर जाते समय पामेला ने कोई भी सीक्रेट साझा नहीं किया।

ये भी पढ़ेंः '6 महीने में मर जाता', राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में बताया अपना आखिरी सीक्रेट, बोले- 'सेट पर शराब पीने लगा था'