1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 306 करोड़ कमाने वाली 'करुप्पु' का OTT पर होगा धमाका, सूर्या की ब्लॉकबस्टर में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज

306 करोड़ कमाने वाली 'करुप्पु' का OTT पर होगा धमाका, सूर्या की ब्लॉकबस्टर में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज

अगर आप भी सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये एक्शन-ड्रामा फिल्म घर बैठे देख सकते हैं।

Suriya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORSURIYA सूर्या

क्या आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या देखें? अगर आप बॉलीवुड फिल्में देखकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको सूर्या की 2026 में रिलीज हुई धांसू एक्शन-ड्रामा फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कई नई तेलुगु फिल्में और सीरीज जल्द ही दस्तक देने वाली हैं इसलिए अगर आप भी किसी अच्छी फिल्म की तलाश में है तो ये बेहतरीन साउथ की मूवी देख सकते हैं। 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और अब सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ओटीटी दस्तक देने वाली है।

2026 की ब्लॉकबस्टर का ओटीटी पर धमाका

सूर्या, तृषा कृष्णन, आरजे बालाजी, इंद्रांस, अनघा मैया रवि, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका और शिवदा स्टारर 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 306.05 करोड़ की कमाई की है, जो एक्टर सूर्या के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म का निर्देशक आरजे बालाजी ने किया है। इस फिल्म में भ्रष्ट दुनिया की चीजों को ठीक करने के लिए देवता प्रकट होते हैं। 'करुप्पु' प्राइम वीडियो पर 12 जून 2026 रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी देख सकते हैं।

करुप्पु की कहानी क्या है?

'करुप्पु' सुकुमारन और उनकी बेटी बीनू की कहानी से शुरू होती है, जो अत्याचार का शिकार हो जाते हैं। दुखी पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपने संरक्षक देवता करुप्पुसामी से प्रार्थना करता है और उनसे मदद मांगता है, जो गलत काम करने वालों से लड़ने और उन्हें दंडित करने के लिए मानव रूप में प्रकट होते हैं। करुप्पुसामी का किरदार इसमें सूर्या ने निभाया है। फिल्म में सूर्या का धांसू एक्शन और पिता-बेटी का इमोशनल बॉन्ड देखने को मिलेगा। इसे IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें-

दो सीजन और 16 एपिसोड, 'पंचायत' के बिनोद की रोमांच से भरपूर 'पुष्पावल्ली' देखी? IMDb रेटिंग है 7.4

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार