1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'तुझे मेरी ही चीजें पसंद आती हैं', कुशाल टंडन ने Ex GF गौहर खान के पति से किया मजाक, जैद दरबार की चुप्पी पर भड़के लोग

'तुझे मेरी ही चीजें पसंद आती हैं', कुशाल टंडन ने Ex GF गौहर खान के पति से किया मजाक, जैद दरबार की चुप्पी पर भड़के लोग

रियेलिटी शो 'द अलायंस' के हालिया एपिसोड में कुशाल टंडन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर एक ऐसा कमेंट कर बैठे, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं। और उनसे भी ज्यादा गौहर के पति जैद दरबार की लोग क्लास लगा रहे हैं, क्योंकि कुशाल ने सारी बातें उनके सामने ही कही थीं।

kushal tandon- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@GAUAHARKHAN/@ THEREALKUSHALTANDON जैद दरबार, गौहर खान और कुशाल टंडन।

टीवी एक्टर कुशाल टंडन और कंटेंट क्रिएटर-कोरियोग्राफर जैद दरबार इन दिनों कुणाल खेमू के रियेलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो की शुरुआत हुई है और ये शो लगातार चर्चा में है, खासतौर पर कुशाल और जैद पर लोगों की नजर टिकी है। इस बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कुशाल और जैद दोनों ही ट्रोल्स के निशाने पर हैं। वायरल क्लिप में कुशाल टंडन को जैद दरबार से बातचीत के दौरान गौहर खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते देखा जा सकता है और जैद इस पर चुप रह जाते हैं। जहां ज्यादातर लोगों को कुशाल का ये कमेंट पसंद नहीं आया तो कई ने जैद को अपनी पत्नी का पक्ष न लेने पर निशाने पर ले लिया।

जैद दरबार और कुशाल टंडन के बीच की बातचीत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'अलायंस' के क्लिप में कुशाल टंडन को जिम एरिया में मिनी माथुर से बातचीत करते देखा जा सकता है, जहां वह दावा करते हैं कि पिछली रात उन्होंने जैद पर बड़ी जीत हासिल की। जब मिनी पूछती हैं कि कैसे, तो जवाब में जैद पूरी बात समझाते हुए कहते हैं कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट मांगी थी, क्योंकि उनके पास जो थी वो बेकार थी। इस पर कुशाल कहते हैं- 'तुझे सारी मेरी चीजें ही पसंद आती हैं।' कुशाल के इस कमेंट को कई ने गौहर खान से जोड़ना शुरू कर दिया, जिन्हें कुशाल एक समय पर डेट कर चुके हैं और अब वह जैद दरबार की पत्नी हैं।

अर्सलान गोनी ने संभाली बात

जहां मिनी माथुर, कुशाल का कमेंट सुनकर हैरान रह जाती हैं तो वहीं जैद दरबार इस पर चुप दिखाई देते हैं। इसी बीच अलायंस में कुशाल के जोड़ीदार बनकर एंट्री लेने वाले अर्सलान गोनी इस पूरी बातचीत में दखल देते हैं और जैद और कुशाल को शो में इस तरह के कमेंट्स पास न करने की सलाह देते हैं। इसके जवाब में कुशाल कहते हैं- 'ये मजाक था।' मगर सोशल मीडिया पर अब ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर नेटिजंस कुशाल और जैद दोनों को निशाने पर ले रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

वायरल क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- 'ये लोग सच में बहुत नीचे गिर गए हैं! अपने बच्चों की मां की तुलना किसी चीज से करना घिनौना है!' एक अन्य ने लिखा - 'मुझे लगता है कि यहां गौहर के पति की गलती है। क्या स्पाइनलेस आदमी है। वह खुद अपनी पत्नी के बारे में ऐसे मजाक कैसे कर सकते हैं?' एक और लिखता है - 'जिस तरह से जैद बात कर रहे हैं, वह ज्यादा गलत है।' एक ने पूछा - 'एक पति होते हुए इस तरह के मजाक कैसे झेल सकते हैं?' वहीं कई ने इस बातचीत पर हंसने की जगह इसे रोकने को लेकर अर्सलान गोनी की तारीफ की।

ये भी पढ़ेंः त्नी गौहर के एक्स से मिलने से पहले घबरा गए थे जैद दरबार, Alliance में बताया कैसी थी कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात?
मम्मी-पापा अकेले थे, अचानक घर में घुसा अंजान शख्स, एक्टर ने किया दावा