कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कायरा ने स्प्लिट्सविला सीजन 16 की ट्रॉफी जीत ली है। एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले का दूसरा पार्ट शानदार तरीके से आयोजित हुआ। फिनाले के होस्ट करण कुंद्रा और सनी लियोन ने फॉर्मर कंटेस्टेंट्स और चार फाइनलिस्टों को मंच पर लाकर शो की शुरुआत की। शो शुरू होते ही शरारती उओर्फी जावेद और निया शर्मा ने फाइनलिस्टों के लिए 'कटघरा' सेगमेंट पेश किया, जिसमें वे विला के बाहर शो से जुड़े विवादों पर चर्चा हुई। इसके बाद विजेता जोड़ी का नाम अनाउंस किया गया। अब गुल्लू और कायरा रियलिटी शो के 16वें सीजन के विजेता बने हैं। स्प्लिट्सविला 16 के फाइनलिस्टों में चार जोड़ियां शामिल थीं, जिनमें कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और उनकी पार्टनर कायरा, योगेश और उनकी पार्टनर रुरु, सोराब और निहारिका, और टेने और सौंदर्या का नाम है।
2008 में शुरू हुआ था शो
रियलिटी शो की दुनिया में स्प्लिट्सविला का काफी नाम है और साल 2008 में इसे एमटीवी ने शुरू किया था। इसके बाद अब तक इसके 16 सीजन प्रीमियर हो चुके हैं। सबसे पहले सीजन को विशाल करवाल और श्रद्धा की जोड़ी ने जीता था। इसके साथ ही अब तक इस शो में कई तरह के नए प्रयोग भी हो चुके हैं। इस शो के विजेता प्रिंस नरूला को भी रियलिटी दुनिया का किंग कहा जाता है। क्योंकि इकलौते प्रिंस ही हैं जिन्होंने स्प्लिट्सविला, बिग बॉस और रोडीज भी जीता है।
प्यार का पावर था इस बार का थीम
सीजन 16 का थीम प्यार का पावर रखा गया था और इस सीजन का खिताब कुशल तनवर उर्फ गुल्लू और कायरा के सिर सजा है। वहीं योगेश और उनकी पार्टनर रुरु, सोराब और निहारिका, और टेने और सौंदर्या की जोड़ियों को इस ट्रॉफी के बिना ही संतोष करना पड़ा है। अब ये रियलिटी शो अगले सीजन के साथ लौटेगा।
ये भी पढ़ें- गुल्लू और कायरा के नाम सजा Splitsvilla 16 का ताज, आज ग्रांड फिनाले में बने विजेता, ये रही पूरी लिस्ट
बच गई 2 बड़ी फिल्मों की टक्कर, अजय देवगन और अक्षय कुमार की मूवीज अब अलग-अलग होंगी रिलीज