1 घंटे 56 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख भूल जाएंगे 'कॉन्ज्यूरिंग', थिएटर के बाद अब ओटीटी पर मचाएगी दहशत
राहुल सदाशिवन डायरेक्टेड इस फिल्म में प्रणव मोहनलाल हैं। पिछले महीने थिएटर में रिलीज हुई यह हॉरर फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसको देखने के बाद आपकी भी नींद उड़ जाएगी।

प्रणव मोहनलाल मलयालम सिनेमा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर थ्रिलर के साथ लौट रहे हैं, जिसका टाइटल है 'डाइस इरा'। राहुल सदाशिवन ने इसे डायरेक्ट किया है, जिन्होंने सुपरहिट 'भूतकालम' और 'ब्रमायुगम' जैसी फिल्में दी है। यह फिल्म हैलोवीन, 31 अक्टूबर 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और दुनिया भर में 82 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके साल की सबसे बड़ी मलयालम फिल्मों में से एक बन गई।
2025 की सबसे धांसू हॉरर फिल्म
प्रणव मोहनलाल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से रफ्तार पकड़ी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक बन गई। इसके बेचैन करने वाले सीन्स और कहानी को बहुत बारीकी से दिखाई है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद 'डाइस इरा' अब आप घर पर भी देख सकते हैं। ऐसे में जो लोग यह फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका मजा उठा सकते हैं। 'डाइस इरा' जिओ हॉटस्टार पर 5 दिसंबर को स्ट्रीम होने वाली है। सोशल मीडिया पर अपडेट अनाउंस करते हुए, प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल हैंडल ने लिखा, 'क्रोध का दिन आ गया है। डाइस इरा 5, दिसंबर से सिर्फ जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।' अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रणव का कैरेक्टर गहरी, बेचैन करने वाली नींद में है।
कहानी देख उड़ जाएगी रातों की नींद
'डाइस इरा' राहुल सदाशिवन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे चक्रवर्ती रामचंद्र और एस शशिकांत ने नाइट शिफ्ट स्टूडियो और YNOT स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उस डार्क, एटमोस्फेरिक कहानी को आगे बढ़ाती है जिसने अपनी पिछली फिल्मों 'भूतकालम' और 'ब्रमायुगम' से दिल जीता था। साइकोलॉजिकल टेंशन को सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के साथ मिलाकर 'डाइस इरा' दर्शकों के सामने एक खतरनाक कहानी पेश करती है। अपने मजबूत प्रोडक्शन बैकिंग और उनकी पिछली फिल्मों से थीम लिंक के साथ यह आज के मलयालम हॉरर सिनेमा में एक बड़ा एडिशन है। डाइस इरा की बात करें तो ये मलयालम हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रणव एक साइको व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी अमीर आर्किटेक्ट रोहन शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी सबसे अच्छी दोस्त कनी की आत्महत्या के बाद वह उसके घर जाता है, लेकिन जैसे ही वह लौटता है। अजीब घटनाएं शुरू हो जाती है। उससे रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं और कभी-कभी उसे एक आत्मा भी दिखाई देती है।
12 करोड़ की फिल्म ने मेकर्स को किया मालामाल
'डाइस इरा' को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है। 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 82 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ ही ये 2025 की सुपरहिट हॉरर फिल्म बन गई है। प्रणव मोहनलाल के अलावा सपोर्टिंग कास्ट में गिबिन गोपीनाथ, मनोहारी जॉय, अरुण अजीकुमार और जया कुरुप शामिल हैं।
ये भी पढे़ं-
एक्टिंग के लिए किया गया मजबूर, बचपन में हंटर से पीटा, पैसों के लिए मां ने एक्ट्रेस को नचाया
'तेरे इश्क में' कृति सेनन के ऑन-स्क्रीन पति परमवीर चीमा कौन हैं? 'बॉर्डर 2' में भी आएगे नजर