A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. दर्द, दहशत और खूनी खेल से भरी 1 घंटा 34 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर, दिमाग हिला देता है क्लाइमैक्स, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी

दर्द, दहशत और खूनी खेल से भरी 1 घंटा 34 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर, दिमाग हिला देता है क्लाइमैक्स, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी

ओटीटी पर करीब 6 साल पहले एक मिस्ट्री-थ्रिलर रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ डराया भी और दमदार मैसेज भी दिया। आज भी ये फिल्म ओटीटी की मस्ट वॉच फिल्मों में से एक है, जिसने एक नई-नवेली एक्ट्रेस को भी स्टार बना दिया।

bulbbul- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/NETFLIX INDIA 6 साल पहले रिलीज हुई थी ये सुपरनैचुरल फिल्म

दर्शकों के बीच दिन पर दिन ओटीटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि कई स्टारकिड तक ओटीटी से डेब्यू कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में ओटीटी पर कई बढ़िया शोज और फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें क्राइम-थ्रिलर से लेकर हॉरर-कॉमेडी तक शुमार हैं। इस बीच आपको ओटीटी पर रिलीज हुई एक मिस्ट्री-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जो 2020 में रिलीज हुई थी और आज भी नेटफ्लिक्स की मस्ट वॉच फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद तो कई दिनों तक ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर बनी रही और अब भी इसकी लोकप्रियता कायम है। चलिए आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस मिस्ट्री थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जो अब भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है।

ओटीटी की मस्ट वॉच फिल्म

ये फिल्म है 'बुलबुल', जो 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मिस्ट्री थ्रिलर में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस लीड रोल में थे। वहीं पाओली दास, रुचि महाजन और वीर कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में थे। 'बुलबुल' में तृप्ति डिमरी ने बाल विवाह का शिकार मासूम लड़की बुलबुल का लीड रोल प्ले किया था, जो गांव में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ गुप्त रूप से लड़ती है और अपनी रक्षा के लिए 'देवी' का रूप ले लेती है। बुलबुल में तृप्ति डिमरी ने अपने अभिनय से सबको चौंका दिया था।

बुलबुल की कहानी

2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'बुलबुल' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जो 1880 के बंगाल की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी बाल विवाह का दंश झेल रही एक मासूम लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर इतनी ताकतवर बन जाती है कि सिर्फ अपना ही नहीं गांव की उन तमाम महिलाओं के लिए गुप्त रूप से लड़ाई लड़ती है, जो घरेलू हिंसा का शिकार हैं। कहानी एक छोटी बच्ची बुलबुल (रुचि महाजन) की शादी से होती है, जो एक बड़े जमींदार इंद्रनील (राहुल बोस) की दुल्हन बनती है। विदाई के समय बुलबुल, इंद्रजीत के छोटे भाई सत्या से मिलती है, जो उसी की उम्र का है।

20 साल का लीप और सत्या की वापसी

सत्या और बुलबुल बचपन में अच्छे दोस्त बन जाते हैं और एक-दूसरे को चुड़ैलों की काल्पनिक कहानी सुनाते हैं। घर पहुंचने पर बुलबुल को पता चलता है कि उसकी शादी इंद्रनील से हुई है और सत्या उसका देवर है। जैसे-जैसे बुलबुल बड़ी होती है, सत्या के लिए उसका लगाव गुप्त प्यार में बदल जाता है। इससे असुरक्षित होकर इंद्रनील, सत्या को पढ़ाई के लिए लंदन भेज देता है। फिर कहानी में 20 साल का लीप आता है। जब सत्या 20 साल बाद लौटता है तो पता चलता है कि इंद्रनील ने बुलबुल को हवेली में अकेले छोड़ दिया है और पागल भाई महेंद्र की मौत हो चुकी है। इसी बीच गांव में रहस्यमयी तरीके से मर्दों की लाशें मिलने लगती हैं और एक कहानी फैलती है कि गांव में चुड़ैल हो जो इन मर्दों को मौत के घाट उतार रही है। अब इसके पीछे का सच क्या है, ये आपको फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर मौजूद नेटफ्लिक्स की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 6.6 रेटिंग मिली है। अनविता दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस लीड रोल में हैं और फिल्म अपनी डार्क फेयरी टेल स्टाइल और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को छूने के लिए काफी सराही गई थी।

ये भी पढ़ेंः थलापति विजय के को-एक्टर ने किया धर्म परिवर्तन, कबूल किया इस्लाम, नाम बदलने पर जानें क्या बोले
हीरो बनेंगे '3 ईडियट्स' के डायरेक्टर राजू हिरानी के बेटे वीर, सिनेमाघर नहीं OTT पर मचाएंगे बवाल, कब रिलीज होगी डेब्यू सीरीज?