1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT Release This Week: इस हफ्ते आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

OTT Release This Week: इस हफ्ते आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

इस हफ्ते ओटीटी पर शाहिद कपूर की ओ रोमियो से लेकर विजय सेतुपति की काट्टान तक, बहुत कुछ रिलीज होने जा रहा है। इसमें थ्रिलिंग ड्रामा और जबरदस्त क्राइम कहानियों से लेकर हल्की-फुल्की कॉमेडी और पूरे परिवार के लिए मनोरंजन शामिल है।

ott release this week- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@SHAHIDKAPOOR,ACTORVIJAYSETHUPATHI ओ रोमियो और काट्टान

इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। 23 मार्च से ऑनलाइन रिलीज की एक नई लाइनअप आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'काट्टान' से लेकर बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री 'BTS The Return' तक, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नए शो और फिल्मों का मजा लिया जा सकता है। इस हफ्ते की ओटीट रिलीज की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

1. ओ रोमियो

  • कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

विशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक थ्रिलर में शाहिद कपूर उस्तारा के किरदार में हैं और उनके साथ तृप्ति डिमरी अफशा का किरदार निभाते नजर आई हैं। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंडरवर्ल्ड के एक गैंगस्टर से मदद मांगती है ताकि वह एक ताकतवर डॉन 'जलाल' से बदला ले सके। इसी वजह से अंडरवर्ल्ड में एक खतरनाक जंग छिड़ जाती है।

2. बीटीएस: द रिटर्न

  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो दुनिया भर में मशहूर K-pop ग्रुप BTS के दोबारा एक साथ आने की कहानी बताती है। बाओ गुयेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म ग्रुप के सात सदस्यों आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी, और जंग कूक पर बेस्ड है।

3. काट्टान

  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

एम मणिकंदन और बी अजित कुमार द्वारा निर्देशित इस तमिल ग्रामीण एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके गांव के लोग कभी एक किंवदंती, कभी एक राक्षस और कभी एक चमत्कार के रूप में देखते हैं। इसमें मिलिंद सोमन, मुथु और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

4. डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2

  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार
  • रिलीज डेट: 24 मार्च

इस एक्शन ड्रामा का दूसरा सीजन मैट मर्डॉक (चार्ली कॉक्स) पर आधारित है, जो मेयर विल्सन फिस्क (विन्सेंट डी'ओनोफ्रियो) का सामना कर रहा है। विल्सन फिस्क ने न्यूयॉर्क में मार्शल लॉ और एक एंटी-विजिलेंट टास्क फोर्स लागू कर दिया है।

5. समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन

  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट: 26 मार्च

हेली ज़ेड. बोस्टन द्वारा बनाई गई यह एक अमेरिकी हॉरर मिनी-सीरीज है। इसकी कहानी राहेल और उसके मंगेतर निकी के इर्द-गिर्द घूमती है। राहेल की सपनों जैसी शादी उस समय एक बुरे सपने में बदल जाती है, जब वह अपने मंगेतर के परिवार की हवेली में कदम रखती है। वहां क्या होता है? यह रहस्य जानने के लिए शो देखें।

6. मर्दानी 3

  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

रानी मुखर्जी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के रूप में सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद अब ओटीटी पर छाने को तैयार हैं। यह इस फ्रैंचाइजी का अब तक का सबसे धमाकेदार भाग रहा है। इस बार वह लापता लड़कियों से जुड़े एक परेशान करने वाले मामले को सुलझाती हैं, जो धीरे-धीरे एक बहुत बड़े और ज्यादा खतरनाक नेटवर्क का खुलासा करता है।

ये भी पढ़ें-

'कलियों का चमन' पर झूमीं 79 की अभिनेत्री, स्टेज पर दिखाए जोरदार लटके-झटके, डांस देख फैन हुईं टीवी की दादी

YRKKH: गणगौर पर पोद्दार हाउस में छाई उदासी, अभिरा-अरमान को देख भड़केगी मायरा