A
Hindi News मनोरंजन ओटीटी केवल Game of Thrones फैन्स के लिए आई ये सीरीज- Ser Duncan The Tall की कहानी, जेमी लेनिस्टर पर भारी था ये किरदार

केवल Game of Thrones फैन्स के लिए आई ये सीरीज- Ser Duncan The Tall की कहानी, जेमी लेनिस्टर पर भारी था ये किरदार

गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के फैन्स के लिए एक बेहतरीन कहानी आई है। जियो हॉटस्टार की ये सीरीज अब ठहराव के बाद एक्शन का रूप लेने वाली है।

Night Of the Seven Kingdom- India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स

हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स आज भी IMDB पर 9.2 रेटिंग रखती है। कहानी से लेकर किरदार और यहां तक डायलॉग भी सोशल मीडिया की नई नवेली दुनिया रील्स को चमकाती रहती है। Game of Thrones उन चंद कहानियों में गिनी जाती है जो आपको एक अनोखी दुनिया की सैर कराती है। फिर कई दिनों तक आपको किसी और काल्पनिक दुनिया में जाने का मन नहीं करता। इसकी कहानी ठहराव के साथ आगे बढ़ती है और जैसे ही नायक से आपको प्यार होता है वो तुरंत मर जाता है। अगर आपको भी इस कहानी से प्यार है तो ये खबर आपके लिए है। जियो हॉटस्टार पर एक सीरीज रिलीज हुई है। सीरीज का नाम है A Knight of the Seven Kingdoms और अब तक 4 एपिसोड आ गए हैं।

किंग जौफरी और जेमी लेनिस्टर से जुडे हैं तार

गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के चौथे सीजन पहले एपिसोड में एक सीन है। किंग जौफरी का असली पिता जेमी लेनिस्टर उसके पास आता है। जोफरी बुक ऑफ ब्रदर्स यानी एक ऐसी किताब में जिसमें उन सभी लोगों का नाम दर्ज था जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ महानतम काम किए थे। किंग जोफरी किताब खोलता है और नाम आता है 'सर डंकन द टॉल' जिसकी जिंदगी 4 पन्नों पर लिखी थी। ये इस बात का इशारा है वो गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स का एक महान किरादर है। अब तक सीरीज के 4 एपिसोड सामने आए हैं। जियो हॉटस्टार पर हर रविवार को एक एपिसोड रिलीज होता है और आज चौथा आ गया है। 

अब तक की कहानी?

कहानी है 'सर डंकन द टॉल' की जो वेस्ट्रोस नाम के सात गणराज्यों के प्रखर प्रहरी यानी की नाइट हैं (नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम) हैं। कहानी की शुरुआत होती है एस अंतिम संस्कार के सीन से। एक पहाड़ी है बारिश हो रही है और किसी सम्मानित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एक लड़का है जसकी आंखे नम हैं और पीछे खड़ी भीड़ से थोड़ा आगे सारे काम कर रहा है। इसी लड़के नाम का नाम है डंकन या फिर डंक। जिसका अंतिम संस्कार किया गया है वो एक नाइट थे जिनका नाम था Arlan of Pennytree, जिन्होंने मरने से पहले अपने स्कायर (एक तरह शिष्य) डंकन को नाइट बना दिया है। आर्लेन ऑफ पेनेट्री की जिंदगी काफी अलग थी और वे परिस्थियों से समझौता करके जीते थे। रोज रात शराब, अय्याशी और लड़कियों के साथ बेहद गुर्बत में जिंदगी बिताने के साथ एक बेहतरीन फाइटर थे। डंकन को उन्होंने ही ट्रेनिंग दी है। अब डंकन वेस्ट्रोस की तरफ चलता है और यहां उसके सामने पहली चुनौती आती है कि उसे नाइट बनाते समय किसी ने देखा नहीं है। इसके बाद कहानी अतीत की उस काल्पनिक और बेहद धीमी दुनिया में ले जाती हैं जहां किसी होने वाले बड़े महाभारत का सन्नाटा महसूस हो रहा हो। अगर आप भी गेम ऑफ थ्रोन्स के फैन हैं तो ये सीरीज आपके लिए है। 

ये भी पढ़ें- पिकलबॉल खेलते-खेलते लड़खड़ाकर गिरे आमिर खान, फिर जो किया, देखकर चौंके नेटिजंस, पूछा- '60 की उम्र में ये कैसे किया?'

उम्मीद से बेहतर हैं ये पांच मर्डर मिस्ट्री, 1 ने तो महीनों नेटफ्लिक्स पर जमा रखा था कब्जा, शानदार है IMDb रेटिंग