सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी साउथ की कुछ फिल्मों के अलावा नई साउथ की सीरीज और फिल्में भी इस हफ्ते स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले हैं। ऐसे में अगर आप कोई मूवी बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो ये फिल्में आप घर बैठे भी देख सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते आपको क्या देखना है तो ये मूवीज और सीरीज देख सकते हैं, जिन्हें आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
रवींद्र नी एविडे - 3 सितंबर
ओटीटी - साइना प्ले
'रवींद्र नी एविडे' एक कॉमेडी थ्रिलर है जो रवींद्रन नाम के एक मौसम अधिकारी की कहानी कहती है। हालांकि, एक पड़ोसी के साथ हुई अजीबोगरीब घटना के बाद उसकी जिंदगी एक अजीब मोड़ ले लेती है, जिससे उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगता है।
सरेंडर - 4 सितंबर
ओटीटी - सनएनएक्सटी
'सरेंडर' दो पुलिसवालों की कहानी है जो नवोदित गौतमन गणपति द्वारा लिखित और निर्देशित है। पुलिस और एक उपद्रवी गिरोह के बीच संघर्ष पर केंद्रित यह क्राइम थ्रिलर है, जिसमें थरशन, लाल और सुजीत शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कन्नप्पा - 4 सितंबर
ओटीटी - अमेजन प्राइम वीडियो
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब ये ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। पौराणिक कथाओं पर बेस्ड विष्णु मंचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू जैसे सितारों से सजी 'कन्नप्पा' ओटीटी पर धमाका करने को तैयार है।
कढ़ीकन - 4 सितंबर
ओटीटी - मनोरमामैक्स
'कढ़ीकन' 1980 दशक के एक लोकप्रिय कथाकार चंद्रसेनन पर केंद्रित है जो अपनी कला के लुप्त होने के बाद अब एक आरा मशीन में काम करता है। हालांकि, उसकी जिंदगी में तब एक नया मोड़ आता है जब एक स्कूल स्टूडेंट इस कला को सीखने के लिए आती है।
फ्लास्क - 4 सितंबर
ओटीटी - मनोरमामैक्स
'फ्लास्क' ज्योति कुमार की कहानी है जो एक गायक है और एक पुलिस कांस्टेबल बन जाता है। उसे घमंडी जिला न्यायाधीश वेंकटेश बालाजी की सुरक्षा का काम सौंपा जाता है और वह हमेशा अपने व्यवहार के कारण मुसीबत में पड़ जाता है। हालांकि, जब दोनों का एक ग्रुप अपहरण कर लेता है तो चीजें एक गंभीर मोड़ ले लेती हैं, जिससे एक बड़े पैमाने पर अस्तित्व के खेल की शुरुआत होती है।
कम्मट्टम - 5 सितंबर
ओटीटी - जी5
'कम्मट्टम' इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की कहानी है जो एक पुलिस अधिकारी है और सैमुअल उम्मान की रहस्यमयी मौत की जांच करने में लग जाता है। जैसे ही उसकी जांच उसे सैमुअल के कर्मचारी फ्रांसिस तक ले जाती है। एंटोनियो को पता चलता है कि एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है। एंटोनियो इस मामले को सुलझा पाता है या फिर कोई और गहरा रहस्य छिपा है। यही इस सीरीज की कहानी है।
बिग बॉस तेलुगु सीजन 9 - 7 सितंबर
ओटीटी - जिओ हॉटस्टार
बिग बॉस तेलुगु सीजन 9 के साथ वापसी कर रहा है, जिसकी मेजबानी एक बार फिर नागार्जुन अक्किनेनी कर रहे हैं जो उनका 7वां सीजन है। इस सीजन को खास बनाने वाली बात यह है कि तेलुगु शो के इतिहास में पहली बार आम लोगों को भी प्रतियोगियों के रूप में शामिल किया गया है। इसे आसान बनाने के लिए, निर्माताओं ने बिग बॉस अग्निपरीक्षा नाम के एक डिजिटल प्री-शो आयोजित किया है, जिसमें कुल 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्री-शो से तीन विजेताओं का चयन 5 सितंबर, 2025 को किया जाएगा, जिन्हें 'बिग बॉस 9' के घर में जगह मिलेगी।