इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज, ओटीटी पर साउथ की ये फिल्में-सीरीज होगी रिलीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक साउथ की धांसू फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिसमें आपको कॉमेडी से लेकर एक्शन तक सबकुछ देखने को मिलने वाला है। 1 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी धमाका होगा।

1 से 8 अगस्त सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी एंटरटेनमेंट का धमाका होगा। इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ की कई नई फिल्में और वेब शोज एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं, जिन्हें आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नए कंटेंट से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। ऐसे में वीकेंड के पहले ही दर्शकों अच्छे कंटेंट की तलाश में लग जाते हैं। आज आपको कुछ ऐसी बेहतरीन सीरीज और मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको खूब एंटरटेन करने वाली है। नेटफ्लिक्स, जी5, सनएनएक्सटी, मनोरमामैक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा की कई नई फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली है। चलिए यहां पूरी लिस्ट देखते हैं।
थम्मुडु
कलाकार: नितिन, लाया, सप्तमी गौड़ा, वर्षा बोलम्मा, सौरभ सचदेवा, हरि तेजा, स्वासिका, टेम्पर वामसी
निर्देशक: वेणु श्रीराम
भाषा: तेलुगु
जॉनर: एक्शन ड्रामा
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 1 अगस्त, 2025
'थम्मुडु' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें नितिन मुख्य भूमिका में हैं। वेणु श्रीराम निर्देशित यह फिल्म जय नाम के एक कुशल तीरंदाज के जीवन पर आधारित है जो अपनी बहन झांसी की तलाश में है। दोनों बाई-बहन बचपन में बिछड़ गए थे।
थैंक यू नन्ना
कलाकार: जयप्रकाश
भाषा: तेलुगु
जॉनर: पारिवारिक ड्रामा
कहां देखें: ईटीवीविन
रिलीज डेट: 3 अगस्त, 2025
'थैंक यू नन्ना' एक तेलुगु भाषा की पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिग्गज अभिनेता जयप्रकाश मुख्य भूमिका में हैं। ईटीवीविन पर ये फिल्म देख सकते हैं। इसमें एक बेटी और उसके पिता के प्यार की कहानी को दिखाया गया है।
सुपर जिंदगी
कलाकार: ध्यान श्रीनिवासन, मुकेश, पार्वती नायर, जॉनी एंटनी, कलेश रामानंद, रितु मंथरा, दयाना हमीद
निर्देशक: विंटेश चेम्ब्रा
भाषा: मलयालम
जॉनर: हास्य नाटक
कहां देखें: मनोरमामैक्स
रिलीज डेट: 1 अगस्त, 2025
ध्यान श्रीनिवासन अभिनीत 'सुपर जिंदगी' एक कॉमेडी-ड्रामा है जो दो व्यक्ति सिद्धार्थन और मुजीब की कहानी दिखाती है। इसमें सिद्धार्थन एक आलसी व्यक्ति है जो बिना ज्यादा संघर्ष के जीवन में बड़ा बनना चाहता है, जबकि मुजीब एक सफल व्यक्ति है जो मोटी कमाई करता है।
सुरभिला सुन्दर स्वप्नम्
कलाकार: पॉल विजी वर्गीस, राजलक्ष्मी राजन, दयाना हमीद, सोनी सोजन, बीना थंकाचन, स्टेबिन, सुबिन थिडानाडु
निदेशक: टोनी मैथ्यू
भाषा: मलयालम
जॉनर: नाटक
कहां देखें: सनएनएक्सटी
रिलीज की तारीख: 1 अगस्त, 2025
'सुरभिला सुंदर स्वप्नम' एक मलयालम भाषा की ड्रामा फिल्म है जो टोनी मैथ्यू द्वारा लिखित और निर्देशित है। पॉल विजी वर्गीस, राजलक्ष्मी राजन और दयाना हमीद की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म सनएनएक्सटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
रेड सैंडल वुड
कलाकार: वेत्री, दीया मयूरी, गणेश वेंकटरमन, विश्वनाथ, रामचंद्र राजू
निर्देशक: गुरु रामानुजम
भाषा: तमिल
जॉनर: ड्रामा
कहां देखें: ईटीवीविन
रिलीज डेट: 31 जुलाई, 2025
'रेड सैंडल वुड' एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेत्री मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म उत्तरी मद्रास के एक फेमस मुक्केबाज की कहानी है। जैसे-जैसे उसकी जिंदगी आगे बढ़ती है। उसे पता चलता है कि उसकी प्रेमिका का भाई लापता है। यह जानने के लिए कि उसके साथ क्या हुआ। वह एक लाल चंदन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करता है, जिसका हिस्सा उसकी लवर का भाई भी है।
बिग बॉस मलयालम सीजन 7
कलाकार: मोहनलाल
भाषा: मलयालम
जॉनर: रियलिटी शो
कहां देखें: जिओ हॉटस्टार
रिलीज डेट: 3 अगस्त, 2025
मोहनलाल द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम सीजन 7 आखिरकार दर्शकों का मनोरंजन करेन के लिए तैयार है। यह बहुचर्चित शो सात साल से टीवी पर राज कर रहा है और सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर इसे होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं।
इतना ही नहीं इन फिल्मों और वेब शोज के अलावा भी बहुत कुछ है जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं। यहां देखें लिस्ट -
एआर राघवेंद्रन द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म 'मायाकूथु' एक लेखक की कहानी पर आधारित है जो अनजानी दुनिया की यात्रा पर निकल पड़ता है। गौरतलब है कि इस फिल्म की IMDb रेटिंग 9.6 है। जो लोग अभी तक यह फिल्म नहीं देख पाए हैं। वे इसे 8 अगस्त, 2025 से SunNxt पर देख सकेंगे।
क्राइम थ्रिलर मलयालम भाषा की फिल्म 'रोंथ' शाही कबीर द्वारा निर्देशित है और इसमें अरुण चेरुकाविल, सुधी कोप्पा, कुमारदास टीएन, रोशन मैथ्यू और राजेश माधवन लीड रोल में हैं। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
तेलुगु ड्रामा फिल्म 'जिन्न - द पेट' टीआर बाला द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें मुगेन राव, भव्य त्रिखा और बाला सरवनन भी हैं। ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म पहले 30 मई, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। अब 1 अगस्त, 2025 को सनएनएक्सटी पर रिलीज होगी।