1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. न कहानी-न इंटरवल, क्लाइमेक्स है इस फिल्म की जान, बजट से 19 गुना की कमाई, आज भी भौकाल है बरकरार

न कहानी-न इंटरवल, क्लाइमेक्स है इस फिल्म की जान, बजट से 19 गुना की कमाई, आज भी भौकाल है बरकरार

साल 2022 में रिलीज हुई इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 19 गुना ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म की खासियत इसके तनावपूर्ण सीन्स हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करता है कि आगे क्या होगा। क्लाइमेक्स में हैरान कर देने वाला खुलासा होता है।

Sai Pallavi Gargi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AISHU_ गार्गी

2022 में कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई है। मगर उनमें से कुछ फिल्में ऐसी रही, जिनकी चर्चा कई सालों तक होने वाली है। ठीक ऐसे ही एक फिल्म है साउथ की है जो अपने क्लाइमेक्स की वजह से दर्शकों की पसंदीदा बन हुई है। इस धांसू तमिल फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। इन सब फैक्टर के चलते यह धांसू मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अपनी लागत से 2 गुना ज्यादा कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2 घंटे 20 मिनट की ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी है। फिल्म का क्लाइमेक्स इतना जबरदस्त है कि दर्शक अपनी जगह से नहीं हिल पाएंगे।

इस फिल्म के हर सीन में है धांसू सस्पेंस

साउथ की इस फिल्म में क्लाइमेक्स के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसके दिल दहला देने वाले सीन देख आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा। इसकी कहानी इतनी दमदार है कि अगर आपने इसे एक बार देख लिया तो सालों तक मूवी का नाम नहीं भूल पाएंगे। इस साउथ थ्रिलर में खूब सारा सस्पेंस है जो आखिर तक बरकरार रहता है। हम जिस फिल्म के बारे में कर रहे हैं उसका नाम 'गार्गी' है। अगर आपने एक बार इसे देखना शुरू किया तो क्लाइमेक्स बिना देखे अपनी जग से हिल नहीं पाएंगे।

2022 की फिल्म के क्लाइमेक्स ने काटा बवाल

'गार्गी' तमिल भाषा में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। यह तीन साल पहले 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में साउथ की राउडी गर्ल साई पल्लवी हैं। इसमें उनके साथ काली वेंकट, आर.एस. शिवाजी, सरवनन, लिविंगस्टन, जयप्रकाश और कवितालय कृष्णन भी दिखाई दिए। फिल्म का क्लाइमेक्स ही 'गार्गी' को इस जॉनर की बाकी फिल्मों से बेहतर बनाता है। फिल्म का अंत इतना तनावपूर्ण है कि इसे देख आप परेशान हो जाएंगे, लेकिन आपको यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि हम किस दौर में रह रहे हैं और महिलाएं अपने ही परिवार-समाज के बीच सुरक्षित नहीं हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?

गौतम रामचंद्रन के निर्देशन में बनी 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गार्गी' की कहानी आपको अंत तक समझ नहीं आएगी क्योंकि इसमें हर सीन के बाद नया मोड़ आ जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि पिता की गलती होने के बाद भी बेटी उसको बचाने की कोशिश करती है। फिल्म की शुरुआत गार्गी के स्कूल से होती है, जहां वो एग्जाम को कंडक्ट कर रही होती है। कहानी में देखने को मिलता है कि वह अपने पिता को निर्दोष साबित करने के लिए दिन-रात एक कर देती है क्योंकि उस पर एक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा होता है। वहीं जब गार्गी को अपने पिता की सच्चाई का पता चलता है तो वह खुद को दोषी ठहरती है। वहीं जब क्लाइमेक्स में सच का खुलासा होता है तो वह आपको हैरान कर देगा।

बजट से 19 गुना अध‍िक की कमाई

आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 8.1 रेटिंग मिली है। फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 74.5 करोड़ से अधिक की कमाई की।