OTT-Theater Release Live Update: इमरान हाशमी से नवीन पोलीशेट्टी की टक्कर, Vaa Vaathiyaar से होगी मनोरंजन की बारिश
OTT-Theater Release Live Update: ओटीटी और थिएटर पर आज कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनको लेकर काफी बज बना हुआ है। इन्हें दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

OTT-Theater Release Live Update: ओटीटी और थिएटर की दुनिया में नए शोज और फिल्मों की एंट्री होने जा रही है। इसमें इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी द स्मगलर', 'अनगनगा ओका राजू' के अलावा 'वा वाथियार' रिलीज हो रही हैं। इनको लेकर लोगों के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है तीनों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। ये इस साल की पहली फेस्टिव रिलीज होने वाली हैं। तीनों की रिलीज आज ही है, ये अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगीं। इनको दर्शकों और क्रिटिक्स का कैसा रिस्पॉन्स मिलने वाला है, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
Live updates : OTT Release Live Update
-
January 14, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
वा वाथियार एक्टर का पोस्ट
फिल्म के हीरो कार्ती ने पोस्ट साझा कर के एक्स पर लिखा, 'प्यारे दोस्तों और परिवार वालों! आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद! वा वlथियार आज से सिनेमाघरों में!'
-
January 14, 2026 1:07 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
वा वlथियार का ट्रेलर
कार्थी और कृति शेट्टी की फिल्म वा वlथियारआखिरकार 14 जनवरी को रिलीज हो गई। अगर आप सोच रहे हैं कि तमिल फिल्म देखें या नहीं तो पहले ट्रेलर देख लें।
-
January 14, 2026 12:55 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
इमरान हाशमी कर रहे प्रमोशन्स
इमरान हाशमी काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गुजरात पहुंचे हैं। सीरीज से उनकी लीडिंग लेडी भी साथ नजर आईं। इमरान ने अपना लुक काफी कंफी और कैजुअल रखा है।
-
January 14, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
इमरान हाशमी के काम की तारीफ
'तस्करी' में इमरान हाशमी के काम की खूब तारीफ हो रही है। एक शख्स ने लिखा, 'सीरीज देखनी शुरू की और आधा दिन कब निकल गया पता ही नहीं चला। इमरान ने एक और शानदार परफॉर्मेंस दी है।'
-
January 14, 2026 12:33 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अनगनगा ओका राजू OTT अपडेट
नवीन पॉलीशेट्टी की 'अनगनगा ओका राजू' आजकल चर्चा में है। थिएटर में चलने के बाद, उम्मीद है कि यह फिल्म फरवरी के आखिर में OTT पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल डिजिटल रिलीज़ डेट का इंतजार है।
-
January 14, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
लोगों को पसंद आ रही तस्करी
'तस्करी' के शुरुआती रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। एक X यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत वेब सीरीज, मुझे इस तरह का जॉनर, स्मगलिंग वगैरह बहुत पसंद है। यह ट्विस्ट और टर्न के साथ बहुत दिलचस्प है EmraanHashmi ने रोल को बिल्कुल परफेक्ट निभाया है। बाकी सभी कास्टिंग भी शानदार थी। दूसरे सीजन का इंतजार करने लायक है।'
-
January 14, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
नवीन की फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फैंस अनागनगा ओका राजू में नवीन पॉलीशेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने अभी-अभी थिएटर में फिल्म के पहले हाफ की तारीफ की और एक लाइव अपडेट शेयर किया।
-
January 14, 2026 12:09 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'तस्करी: द स्मगलर' करने लगी स्ट्रीम
इमरान हाशमी की 'तस्करी: द स्मगलर' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगी है। शो की लॉन्गलाइन में लिखा है, 'नीरज पांडे ("खाकी") के इस दिलचस्प क्राइम ड्रामा में, मुंबई एयरपोर्ट पर ईमानदार कस्टम अधिकारियों की एक टीम एक ग्लोबल स्मगलिंग रैकेट की जांच करती है।'
-
January 14, 2026 12:02 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Vaa Vaathiyaar की कास्ट, रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म
कास्ट: कार्ती, सत्याराज
रिलीज डेट: अभी तय नहीं
ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
थिएटर में 14 जनवरी को हुई रिलीज।
-
January 14, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Taskaree: The Smuggler की कास्ट, रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म
कास्ट: इमरान हाशमी, शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज
रिलीज डेट: 14 जनवरी 2026
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
-
January 14, 2026 11:50 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अनगनगा ओका राजू की कास्ट, रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म
कास्ट: नवीन पॉलीशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी
रिलीज डेट: अभी तारीख तय नहीं है
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
थिएटर में 14 जनवरी को हुई रिलीज।
-
January 14, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Vaa Vaathiyaar का प्लॉट
Vaa Vaathiyaar में कार्तिक की कहानी दिखाई गई है, जो मशहूर एक्टर MGR के कथित पुनर्जन्म के रूप में पाला-पोसा गया एक नौजवान है, उसको जब अपनी खुद की एक अलग पहचान मिलती है तो वह खुद को अपने दादा की जबरदस्त उम्मीदों के साथ टकराव में पाता है।
-
January 14, 2026 11:41 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Taskaree: The Smuggler का प्लॉट
इमरान हाशमी की 7 एपिसोड की सीरीज चर्चा में है। इस सीरीज का नाम 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' है। कस्टम विभाग के अक्सर के इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती है, जो 720 किलो सोना पकड़ता है। सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह कोई चीज बिना कस्टम ड्यूटी के देश में आती तो उसका अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है।
-
January 14, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
अनगनगा ओका राजू का प्लॉट
तेलुगु कॉमेडी फिल्म Anaganaga Oka Raju की कहानी एक अमीर और लापरवाह युवक राजू (नवीन पोलीशेट्टी द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खुशहाल जीवन जीता है और शादी की तलाश में होता है, लेकिन एक स्थानीय नेता के हस्तक्षेप और एक बड़ी शादी के कारण उसके जीवन और प्रेम कहानी में मुश्किलें आती हैं, जिसे वो मजाकिया अंदाज से सुलझाने की कोशिश करता है।