बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने के बाद 'पेड्डी' अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने सिनेमाघरों में धमाका कर दिया और यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की फिल्मों में से एक बन गई। अगर इसे आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो अब घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ यह फिल्म अपने कुछ सीन्स की वजह से भी काफी विवादों में रही है, जिसमें एक्ट्रेस को फिल्म में ओवर सेक्शुअलाइज्ड और प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है।
'पेड्डी' कब और कहां देखें?
नेटफ्लिक्स ने कन्फर्म किया है कि 'पेड्डी' का प्रीमियर 9 जुलाई को होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के आने की खुशी में एक खास प्रमोशनल मैसेज के साथ इसकी रिलीज की घोषणा की। रिलीज के समय दर्शक इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं। इसका हिंदी वर्शन बाद में रिलीज किया जाएगा।
'पेड्डी' का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की। ट्रेड अनुमानों के अनुसार इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनिया भर में लगभग 339 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें भारतीय बाजार से हुई करीब 286 करोड़ रुपये की कमाई भी शामिल है।
'पेड्डी' के अहम किरदार
'पेड्डी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में डॉ. शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और रवि किशन भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि संगीत और बैकग्राउंड स्कोर एकेडमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
राम चरण की आने वाली फिल्म
काम की बात करें तो राम चरण अगली फिल्म 'RC17' में सुकुमार के साथ काम करेंगे। वहीं, जाह्नवी कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट 'लग जा गले' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। अभी तक इसके टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढे़ं- पहला विकेंड रहा राम चरण की 'पेड्डी' के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा
Peddi Collection: 100 करोड़ से इतने दूर 'पेड्डी', राम चरण की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा