A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT की बादशाह है ये सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, आते ही हिला दिया था सबका सिंहासन

OTT की बादशाह है ये सीरीज, IMDb पर मिली है 9 से ज्यादा रेटिंग, आते ही हिला दिया था सबका सिंहासन

पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज का क्रेज दर्शकों के बीच काफी तेजी से बढ़ा है। दर्शक आईएमडीबी रेटिंग के हिसाब से फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं, ऐसे में हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसे IMDb पर 9.2 रेटिंग मिली है।

aspirants- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्राइम वीडियो की मस्ट वॉच सीरीज

ओटीटी अब लोगों के लिए चलता-फिरता टीवी बन गया है और इसकी खासियत ये है कि इस पर कभी भी किसी भी जॉनर की फिल्में, सीरीज देखी जा सकती हैं। मूड के हिसाब से दर्शक अपने पसंद का कॉन्टेंट चुन सकते हैं। आईएमडीबी पर क्राइम, थ्रिलर, कॉमेडी क्या-क्या उपलब्ध नहीं है। दर्शक आए दिन ओटीटी पर कुछ एंटरटेनिंग सर्च करते रहते हैं। ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए आईएमडीबी रेटिंग का भी सहारा लेते हैं कि क्या देख सकते हैं। तो चलिए आपको हम आपको प्राइम वीडियो की एक मस्ट वॉच सीरीज के बारे में बताते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ काफी मोटिवेशनल भी है। और इसकी आईएमडीबी रेटिंग पर ध्यान दें तो ये इंडिया की टॉप रेटेड वेब सीरीज में से एक है।

आईएमडीबी पर मिली है 9.2 रेटिंग

पांच एपिसोड वाली इस सीरीज की खासियत ये है कि इसे आईएमडीबी पर 10 में से 9.2 रेटिंग मिली है। इसमें ना तो कोई बड़ा स्टार है और ना ही भारी-भरकम बजट में बनी है, लेकिन इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय इतना दमदार है कि, जिसने भी ये सीरीज देखी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। अपनी जबरदस्त कहानी के दम पर इसने आईएमडीबी रेटिंग के मामले में मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स जैसी सीरीजों को पीछे छोड़ दिया है।

एस्पिरेंट्स में नजर आए कलाकार

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो है टीवीएफ की 'एस्पिरेंट्स', जिसमें नवीन कस्तुरिया, नमिता दुबे, सनी हिंदुजा और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। अब तक इस शानदार वेब सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों हिट रहे हैं। दर्शकों के बीच इस साफ-सुथरी सीरीज को खूब प्यार मिला है। एस्पिरेंट्स ने मोटिवेशनल लीक में बंपर सक्सेस हासिल की है।

Image Source : Instagramएस्पिरेंट्स को आईएमडीबी पर मिली है 9.2 रेटिंग

दर्शकों को एस्पिरेंट्स के तीसरे सीजन का इंतजार

इस सीरीज का पहला सीजन 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें यूपीएससी की तैयारी करने वाले एस्पिरेंट्स के संघर्ष की कहानी को बहुत ही सधे हुए अंदाज में पेश किया गया है। सीरीज में यूपीएससी की तैयारी करने वाले 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो समय के साथ-साथ अलग हो जाते हैं। एस्पिरेंट्स के पहले सीजन को मिली सफलता के बाद सीजन 2 को भी अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया और अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है।