1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'राख' का प्राइम वीडियो पर धमाका, पहले हफ्ते में नंबर 1 पर किया कब्जा, ग्लोबल ऑडियंस की बनी फेवरेट नॉन-इंग्लिश सीरीज

'राख' का प्राइम वीडियो पर धमाका, पहले हफ्ते में नंबर 1 पर किया कब्जा, ग्लोबल ऑडियंस की बनी फेवरेट नॉन-इंग्लिश सीरीज

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'राख' ने रिलीज होते ही नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश भारतीय वेब सीरीज बन गई। इस थ्रिलर सीरीज की दिलचस्प कहानी और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स ने इसे हिट बना दिया है।

Raakh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN 'राख' प्राइम वीडियो की नंबर 1 सीरीज बन गई

अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकारों से सजी 'राख' सीरीज ओटीटी रिलीज होती ही छा गई है, जिसकी कास्ट से ज्यादा इसकी कहानी लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इसका हर एपिसोड आपको हैरान-परेशान करने के लिए काफी है, जो आपके दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लेगी और सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर अपराध करने वाला अपराधी कैसे बनाता है। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो इसे आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज

प्राइम वीडियो की नई ओरिजिनल सीरीज 'राख' ने रिलीज होने के पहले ही हफ्ते में ही दुनिया भर में नंबर 1 पर कब्जा कर लिया और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश सीरीज बन गई। इस थ्रिलर सीरीज की दिलचस्प कहानी और दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स ने इसे ग्लोबल ऑडियंस की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बना दिया, जिसकी कहानी सच में आप महीनों तक नहीं भूल पाएंगे।

'पाताल लोक' के बाद 'राख' का धमाका

फिल्ममेकर प्रोसित रॉय की रोंगटे खड़े कर देने वाली 'पाताल लोक' के बाद अब 'राख' सुर्खियों में बनी हुई है। यह एक ऐसी सीरीज थी, जिसमें कई तरह के उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल शामिल एक साथ देखने को मिले थे। इसने हमें अपनी उस अंधेरी दुनिया में खींच लिया, जहां हर किरदार में ग्रे और काले रंग की झलकियां दिखती थीं। सीरीज 'राख' 1978 में दिल्ली में दो बच्चों के अपहरण की भयानक घटना से प्रेरित हैं। इसमें रंगा-बिल्ला की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसा मामला था, जिसने राजनीति की नींव हिला दी थी और पुलिस बल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए थे।

8 एपिसोड की कहानी उड़ा देगी नींद

प्राइम वीडियो की 'राख' आठ एपिसोड वाली एक दमदार इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज है, जो 1978 के रंगा-बिल्ला किडनैपिंग और मर्डर केस की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पर आधारित है। इसकी कहानी दो बच्चों के अपहरण के बाद मची खलबली और उनकी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। दो बच्चों के गायब होने से परिवार बुरी तरह टूट जाता है और शहर में हड़कंप मच जाता है। वहीं, एक अफसर पूरे देश में आरोपियों की तलाश शुरू करता है और क्रूरता बुराई की काली दुनिया में उतर जाता है।

ये भी पढे़ं-

TRP Week 23: 'गंगा माई की बेटियां' फिर बनी नंबर 1, टॉप 3 में नए शोज ने किया कब्जा, 'नागिन 7' का दिखेगा जलवा

माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया देवी का आशीर्वाद