1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्यार में डुबो देगा आर माधवन का मीठा-मीठा नया गाना, 22 साल छोटी हीरोइन से दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

प्यार में डुबो देगा आर माधवन का मीठा-मीठा नया गाना, 22 साल छोटी हीरोइन से दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

फिल्म ‘आप जैसा कोई’ से आर माधवन का एक और दिल चुरा लेने वाला सॉन्ग ‘मिला तुझे’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में फातिमा सना शेख संग उनकी रोमांटिक झलक देखने को मिल रही है।

R Madhavan, fatima sana shaikh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आर माधवन और फातिमा सना शेख।

अगर प्यार को कोई धुन दी जाती तो वो यकीनन ‘आप जैसा कोई’ के दिल छू लेने वाले ट्रैक ‘मिला तुझे’ जैसी ही होती। आर माधवन और फातिमा सना शेख पर फिल्माया गया यह गीत किसी खूबसूरत ख्वाब की तरह लगता है, नर्म, सच्चा और बेहद गहराई से महसूस किया गया। विशाल मिश्रा की आवाज में गाया गया ‘मिला तुझे’ महज एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास है जिसे हर कोई जीना चाहता है। वो लम्हा जब कोई ऐसा मिल जाता है जो आपको बिना कुछ कहे समझता है, आपकी दुनिया को सुकून से भर देता है, बस वही जादू है इस गीत में। इतना ही नहीं इस गाने में 55 साल के आर माधवन की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है और वो भी 22 साल छोटी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आर माधवन, जिन्हें पर्दे का सबसे संवेदनशील और रोमांटिक हीरो कहा जाता है, एक बार फिर साबित करते हैं कि क्यों वो इस जॉनर के बेजोड़ कलाकार हैं। उनकी हल्की-सी मुस्कान, उनकी सहज बॉडी लैंग्वेज और उनके हर छोटे-बड़े एक्सप्रेशन में ऐसा जादू है जो सीधे दिल तक पहुंचता है। फातिमा सना शेख के साथ उनकी केमिस्ट्री इस गाने में नाटकीय नहीं, बल्कि सच्ची लग रही है। बता दें, ‘आप जैसा कोई’ 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है, जहां इस नई जोड़ी की झलक और भी शानदार तरीके से देखने को मिलेगी।

यहां देखें पोस्ट

कमाल है माधवन का काम

‘आप जैसा कोई’ का निर्देशन किया है विवेक सोनी ने और इसे प्रस्तुत कर रहे हैं करण जौहर व धर्मा प्रोडक्शंस। फिल्म पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता जगा रही थी, लेकिन ‘मिला तुझे’ के साथ यह भावनात्मक रूप से और भी गहराई तक उतरती है। यह एक ऐसे रिश्ते की झलक देती है जिसमें प्यार दिखाने की नहीं, बस महसूस करने की जरूरत होती है। यह गाना हमें ये भी याद दिलाता है कि आर माधवन केवल एक उम्दा अभिनेता नहीं हैं, बल्कि वो उन कुछ चंद कलाकारों में से हैं जो हर किरदार में जान डाल देते हैं, फिर चाहे वो ‘आप जैसा कोई’ में एक रोमांटिक किरदार हो या ‘केसरी चैप्टर 2’ में उनका दमदार परफॉर्मेंस।