1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. लेह में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सेट पर एक साथ बिगड़ी 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स की तबीयत, शॉकिंग है वजह

लेह में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सेट पर एक साथ बिगड़ी 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स की तबीयत, शॉकिंग है वजह

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका फर्स्ट लुक टीजर पिछले दिनों ही जारी किया गया था। अब रणवीर की ये फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म के सेट पर 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH धुरंधर के सेट पर एक साथ बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत।

रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग इन दिनों लेह में चल रही है, लेकिन अब सुपरस्टार की इस फिल्म की शूटिंग बड़ी मुश्किल में फंस गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही धुरंधर में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। लेकिन, रविवार, 17 अगस्त की शाम को अचानक ही शूटिंग के दौरान सेट पर तब हलचल मच गई, जब फिल्म के 100 से अधिक क्रू मेंबर एक साथ बीमार पड़ गए।

धुरंधर के सेट पर एक साथ बीमार पड़े 10 से ज्यादा क्रू मेंबर

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सेट पर अचानक ही एक साथ कई क्रू मेंबर्स के पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद सभी को तुरंत लेह के सजल नर्बू मेमोरियल (SNM) अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक इस पर मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आयाहै।

कैसे बीमार हुए क्रू मेंबर?

दरअसल, इन दिनों धुरंधर की शूटिंग लेह के पत्थर साहिब में चल रही है, जहां 600 से ज्यादा लोगों को खाना परोसा गया और अचानक ही एक-एक कर 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस आपात स्थिति के चलते शूटिंग रोकनी पड़ी और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेकर्स ने तब तक फिल्म की शूटिंग को होल्ड पर रखने का फैसला किया है, जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मामला फूड पॉइजनिंग का है।

कब रिलीज होगी धुरंधर?

बता दें, 6 जुलाई को मेकर्स की ओर से 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह बेहद दमदार अवतार में नजर आए थे। इसी के साथ मेकर्स ने फिल् की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब फिल्म का बजट और स्टारकास्ट दोनों ही इसे चर्चा में बनाए हुए हैं।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म से टक्कर मिलने वाली है। 'धुरंधर' के साथ ही विशाल भारद्वाज की शाहिद कपूर स्टारर फिल्म भी 5 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी और प्रभास की 'द राजा साब' 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, हालांकि ऐसी चर्चा है कि 'द राजा साब' की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।