1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'रिफंड चाहिए', समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया रोस्ट, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'पति पत्नी और वो 2' पर कसा तंज

'रिफंड चाहिए', समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया रोस्ट, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में 'पति पत्नी और वो 2' पर कसा तंज

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के हालिया एपिसोड में समय रैना ने आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म के लिए रोस्ट किया। इस शो मेंटलिस्ट सुहानी शाह, कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ ​​कुल्लू और कॉमेडियन रजत सूद भी मौजूद थे।

samay raina- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@INDIASGOTLATENT आयुष्मान खुराना और समय रैना

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का एक और बोनस एपिसोड आ चुका है और इस बार आयुष्मान खुराना पैनल में शामिल हुए हैं। 'मेंबर्स' के चौथे एपिसोड में समय के साथ मेंटलिस्ट सुहानी शाह, कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (उर्फ कुल्लू) और कॉमेडियन रजत सूद भी नजर आए। समय ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा था, 'बोनस एपिसोड 4 सिर्फ मेंबर्स के लिए रिलीज हो गया है।' नया एपिसोड 34 मिनट 13 सेकंड का है और इसे अभी सिर्फ यूट्यूब मेंबर्स ही देख सकते हैं। इस एपिसोड में आयुष्मान खुराना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

समय रैना ने आयुष्मान खुराना की फिल्म का उड़ाया मजाक

आयुष्मान का शो में आना तब हुआ है, जब शो लगातार अलग-अलग सेलिब्रिटी गेस्ट्स को अपने पैनल में बुला रहे थे। एक मौके पर समय ने आयुष्मान की फिल्म 'पति पत्नी और वो' के बारे में मजाक करते हुए कहा, 'मैंने आपकी फिल्म पति पत्नी और वो भी देखी थी और वो दो का मतलब है वो दो लोग जो मेरे साथ फिल्म देखने गए थे। अब उन्हें भी रिफंड ही चाहिए।' यह सुन आयुष्मान और दर्शक हंस पड़े।

इंडियाज गॉट लेटेंट कहां देखें

इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 में रेगुलर एपिसोड के साथ-साथ स्पेशल रिलीज और सेलिब्रिटीज भी पैनल में देखने को मिल रहे हैं। यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं। इसमें आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन और राघव जुयाल से लेकर शरवरी तक, कई स्टार्स सीजन 2 में नजर आए हैं।

आयुष्मान खुराना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आयुष्मान अपनी दो आने वाली फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं। पहली फिल्म 'उड़ता तीर' है, जिसमें वह सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी हैं। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, वह सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में भी शरवरी के साथ नजर आएंगे, जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ये भी पढ़ें - 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के विनर प्रतीक भारद्वाज कौन हैं? मिमिक्री से जीता दिल, मुकेश छाबड़ा ने दिया बड़ा मौका