A
Hindi News मनोरंजन ओटीटी Rise And Fall: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट, बोले- 'कुछ भी हो जाए...'

Rise And Fall: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट, बोले- 'कुछ भी हो जाए...'

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार इन दिनों अशनीर ग्रोवर के शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह आए दिन नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इस बीच उन्हें धनश्री वर्मा संग फ्लर्ट करते भी देखा गया, जिसका वीडियो चर्चा में है।

Pawan Singh- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@MXPLAYER पवन सिंह, धनश्री वर्मा।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं। शो के पहले दिन से ही पवन सिंह सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों पवन सिंह अपनी पहली पत्नी के सुसाइड के बारे में बात करते नजर आए थे। इशारों ही इशारों में उन्होंने अक्षरा सिंह से अपने ब्रेकअप पर भी बात की। उन्होंने अक्षरा का नाम लिए बिना उनसे ब्रेकअप और ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बारे में भी बात करते दिखे। इस बीच शो में शादीशुदा पवन सिंह युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते भी दिखे। राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई, जिसमें पवन सिंह, धनश्री की खूबसूरती की तारीफ करते दिखे।

धनश्री से पवन सिंह ने किया फ्लर्ट

हाल ही में राइज एंड फॉल का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें धनश्री मेकअप करती नजर आईं। इसके बाद दोनों आपस में बैठकर बात करते दिखे, जहां पवन सिंह कहते हैं- 'आज आपने होंठ लाली लगाई है ना, तो ड्रेस चाहे जो भी हो, बिंदी लगा लीजिए।' पवन सिंह की ये बात सुनकर धनश्री शरमा जाती हैं और मुस्कुराने लगती हैं। इसके बाद वह जवाब में कहती हैं- 'अगर तीसरे हफ्ते तक हम चार रुके तो प्रॉमिस करती हूं कि इंडियन पहनूंगी और फिर साथ में बिंदी भी लगाऊंगी।'

पवन सिंह का फ्लर्ट मोड

जैसे ही धनश्री बिंदी लगाने और इंडियन पहनने की बात कहती हैं, पवन सिंह कहते हैं- 'जिस दिन आपने कुछ इंडियन पहना, मैं उस दिन सारे काम छोड़कर इस घर में आऊंगा।' ये सुनते ही पवन सिंह और धनश्री के साथ मौजूद अरबाज पटेल भी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। पवन सिंह के इस आशिकाना अंदाज पर अब कई यूजर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई भोजपुरी सुपरस्टार को उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की याद दिलाते भी दिखे।

पवन सिंह और ज्योति का रिश्ता

पवन सिंह ने हालिया एपिसोड में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति के साथ भी अपने रिश्ते पर बात की थी और साथ ही साथ बिना नाम लिए एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का भी जिक्र किया था। पवन सिंह ने बातचीत के दौरान कहा था कि उनके परिवार ने उनकी दूसरी शादी कराई थी, लेकिन उसमें भी उन्हें धक्का लगा और अब मामला तलाक तक पहुंच चुका है। साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी, वहीं 2022 से उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि वह लव मैरिज का फैसला नहीं कर सकते, क्योंकि उनके घर बसने का फैसला उनका परिवार ही कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः

असित मोदी ने की लाख कोशिशें, फिर भी TMKOC में वापसी को तैयार नहीं हुईं दिशा वकानी, भाई ने बताई असली वजह

10 करोड़ के डाइनिंग टेबल का सच! चकराया फराह खान का दिमाग, देखें अशनीर ग्रोवर के आलीशान घर की झलक