'बिग बॉस 20' के इस वीकेंड का वार के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। रियेलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी भी पहुंचीं, जिन्हें देखकर पूरा घर हैरान रह गया। काश्वी ने स्काउट और लव गिल से काफी सवाल-जवाब किए। जैसे ही उन्होंने शो में एंट्री ली स्काउट को साफ-साफ शब्दों में बता दिया कि उनके और लव गिल के बीच की दोस्ती बाहर अच्छी नहीं दिख रही है। खासतौर पर स्काउट का लव को मसाज देना और उनके आगे-पीछे घूमना। इससे पहले रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को इस पूरे मामले को लेकर निशाने पर लिया था। वहीं हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर रोहित शेट्टी का पारा हाई हो गया और उन्होंने आम्रपाली दुबे को कसकर डांट लगा दी।
आम्रपाली दुबे पर भड़के रोहित शेट्टी
बिग बॉस 20 का ये वीकेंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। शनिवार के एपिसोड के दौरान जहां रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाए और उन्हें सतर्क रहने को कहा तो वहीं रविवार के एपिसोड में काश्वी शो में पहुंचीं। स्काउट, लव और अन्य घरवालों से बात करके जैसे ही काश्वी जाने लगीं, आम्रपाली दुबे कहती हैं- 'यार काश्वी, हम तुम्हें मन ही मन भाभी मानने लगे थे।' और आम्रपाली की ये बात सुनकर रोहित शेट्टी का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत आम्रपाली को टोका और कहा- 'बेवकूफ लग रहे हो आम्रपाली आप लोग। जो टीवी पर चल रहा है ना, ये सब बोलकर।'
शॉक्ड रह गईं आम्रपाली दुबे
रोहित शेट्टी की फटकार सुनकर आम्रपाली हैरान रह गईं और अपनी सफाई देने की कोशिश करती हैं, लेकिन रोहित उनकी बात नहीं सुनते और अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं- 'जो लड़की प्यार करती है, उस पर क्या बीत रहा है बाहर आप लोगों को पता है? कम्यूनिटी सपोर्ट करती है, लेकिन बाकी जो वीडियो बनाते हैं, अरे गर्लफ्रेंड बाहर है, उसके साथ क्या हो रहा है? ये सब हो रहा है। आप लोग बोल रहे हो हम भाभी बना रहे हैं, पैर दबाने के शॉट आ रहे हैं, वहां जाकर समझाओ। क्या ड्रामेटिक इंटरवल पॉइंट है, और मेरे लिए आने का क्या समय है। लेकिन मैं सिर्फ इसलिए शो और दर्शकों के साथ बेईमान नहीं हो सकता, क्योंकि किसी एक कंटेस्टेंट के घरवाले, दोस्त या फैन उसे सपोर्ट करते हैं। मैं दर्शकों को निराश नहीं कर सकता।'
रोहित शेट्टी ने स्काउट-लव को किया सतर्क
इससे पहले शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने पूरे मामले पर खुलकर बात की थी और साफ-साफ शब्दों में स्काउट और लव को बताया था उनके बीच की दोस्ती स्क्रीन पर अच्छी नहीं दिख रही है। रोहित शेट्टी ने लव से पूछा कि उनके लिए स्काउट क्या हैं? जिसके जवाब में लव ने स्काउट को भाई बताया। इस पर रोहित कहते हैं, 'जब वो तुम्हारे पैर दबा रहा है, गर्दन दबा रहा है, हाथ दबा रहा है... ये ठीक नहीं लग रहा।' रोहित शेट्टी की फटकार के बाद रविवार के एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी पहुंची थीं।
ये भी पढ़ेंः 75 साल के रजनीकांत का चला जादू, 700 करोड़ के पार पहुंची 'जेलर 2', बनी वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म