A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी, हॉरर के मामले में सबकी बाप निकाली ये साउथ की फिल्म, देखकर सूख जाएगा गला

इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी, हॉरर के मामले में सबकी बाप निकाली ये साउथ की फिल्म, देखकर सूख जाएगा गला

साल 2018 में रिलीज हुई धांसू हॉरर थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से दो गुना ज्यादा कमाई की थी। कहानी के साथ-साथ इसमें नजर आए स्टार के परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म में कई खौफनाक सीन्स देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी पलट जाती है।

sai pallavi Diya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अकेले देखने में छूट जाएंगे पसीने

2018 में सिनेमाघरों रिलीज हुई एक बेहतरीन तमिल फिल्म दर्शकों के बीच अपनी दमदार कहानी की वजह से खूब चर्चा में रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस साउथ मूवी ने अपनी लागत से ज्यादा की कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई। 1 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर भी धूम मचा चुकी है। साउथ की इस फिल्म में इंटरवल के बाद कई दर्दनाक और डरावने सीन देखने को मिलते हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। कहानी के अंत तक इसमें इतना सस्पेंस है कि आपकी रातों की नींदें उड़ सकती है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'दिया' है।

इंटरवल देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें

'दिया' तमिल भाषा में बनी एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यह 7 साल पहले 27 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में 'राउडी गर्ल' के नाम से मशहूर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में नजर आई थी। नागा शौर्य और वेरोनिका अरोड़ा भी दमदार किरदारों में दिखे। फिल्म का इंटरवल ही 'दिया' को सबसे बेहतरीन हॉरर थ्रिलर बनता है। फिल्म का लास्ट सीन बहुत ही इमोशनल है, जिसमें एक मां-बेटी के प्यार को दिखता है।

क्या है फिल्म की कहानी?

ए.एल.विजय के निर्देशन में बनी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिया' की कहानी इतनी शानदार है कि आप एक भी सीन मिस नहीं कर पाएंगे। कहानी दो कपल की है जो परिवार के बोलने पर एबॉर्शन कराते हैं। तुलसी और कृष्णा, जिन्होंने पारिवारिक दबाव के कारण अपनी बेटी दीया का गर्भपात करवा दिया था। वो पांच साल बाद शादी करते हैं, लेकिन तुलसी अपने अतीत से तब तक जूझती है जब तक कृष्णा उसे आगे बढ़ने में मदद नहीं करता। वहीं उनकी बेटी दीया जो दुनिया में नहीं है वह अपने माता-पिता से बदला लेने के लिए उनका पीछा करती है और गर्भपात के लिए उस वक्त जो भी लोग जिम्मेदार थे, उन्हें मार देती है, जिसमें कृष्णा के पिता, तुलसी की मां, उनके डॉक्टर और तुलसी के चाचा भी शामिल होते हैं। कहानी में सच्चाई का पता धीरे-धीरे इंटरवल के बाद पता चलने लगता है। साई पल्लवी और नागा शौर्य की ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।