1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में समय रैना के जोक्स में फंसीं आलिया भट्ट, Alpha गर्ल्स ने भी लिए मजे, चर्चा में पहला एपिसोड

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में समय रैना के जोक्स में फंसीं आलिया भट्ट, Alpha गर्ल्स ने भी लिए मजे, चर्चा में पहला एपिसोड

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रीमियर एपिसोड में समय रैना ने 'अल्फा' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की खूब खिंचाई की, जिससे वे ठहाके लगाने पर मजबूर हो गईं। 'जिगरा' और कान्स पर तंज कसने से लेकर 'अल्फा' में देरी का मजाक उड़ाया, जिसपर आलिया पलटवार किया।

samay raina- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM SAMAY RAINA YT शर्वरी, आलिया भट्ट, समय रैना

'अल्फा' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी नेटफ्लिक्स के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पैनल में शामिल हुईं। इस दैरान समय रैना ने पूरे एपिसोड के दौरान अपने दोनों मेहमानों और बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया की खूब खिंचाई की। हालांकि, 'अल्फा गर्ल्स' ने भी उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया और जमकर रोस्ट भी किया। आलिया का स्वागत करते हुए समय ने कहा, 'यह लेटेंट का सबसे अच्छा पल है और उनके करियर का सबसे बुरा पल।'

समय रैना के जोक्स पर आलिया भट्ट का पलटवार

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का पहला एपिसोड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह पूरे एपिसोड में ठहाके लगाती दिखीं। इस दौरान शो में समय ने कहा, 'आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां हैं।' इस पर आलिया ने जवाब दिया, 'मुझे थोड़ा पछतावा हो रहा है।' फिर समय ने एक और तंज कसते हुए कहा, 'मुझे भी जिगरा देखकर पछतावा हुआ था।' आलिया ने इस मजाक को अच्छे से लिया और फिल्म देखने और उसकी कमाई में योगदान देने के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा।

समय रैना ने आलिया भट्ट के कान्स लुक पर किया कमेंट

समय ने आलिया के कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने पर मजाकिया टिप्पणी भी की। बातचीत के दौरान आलिया ने एक ऐसा मजाक कियाजिससे सब हंस पड़े। इस पर समय ने कहा, 'आलिया जी, यहां तो आप मजाकिया हो गईं, जाकिर खान भाई के सामने क्या हुआ था?' आलिया ने जवाब दिया, 'क्या कहूं, आज रात मैं अभी भी जिंदा हूं' जिससे दर्शक और साथ बैठे मेहमान हंस दिए। बाद में आलिया ने बताया कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल और समय का एपिसोड देखा था। इस पर समय ने मजाक में कहा, 'आप सब कुछ देखती हैं यार, आपके पास बहुत समय है। इसीलिए अल्फा में इतनी देरी हो रही है।' मजाक-मस्ती जारी रखते हुए, समय ने कहा कि आलिया साल में सिर्फ एक फिल्म करती हैं और फिर उनसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा।

कहां देखें इंडियाज गॉट लेटेंट 2

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का प्रीमियर 20 जून को शाम 7 बजे हुआ। इसके साथ ही समय रैना लंबे समय बाद इस शो के साथ वापसी हुई है और पहले एपिसोड के पैनल में आलिया भट्ट और शरवरी शामिल थीं। नया सीजन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है और हर दो हफ्ते में नए एपिसोड आएंगे। यह शो के फॉर्मेट में एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले यह सिर्फ यूट्यूब पर उपलब्ध था।

ये भी पढे़ं-

सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? बेबी बंप को लेकर शुरू हुई अटकलें, वायरल क्लिप पर टिकीं फैंस की निगाहें

राम चरण-उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी क्लिनकारा का चेहरा, नन्ही परी के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो