1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. साउथ की धांसू हॉरर-कॉमेडी फिल्म, बजट से 5 गुना ज्यादा की कमाई, IMDb रेटिंग मिली 7.8

साउथ की धांसू हॉरर-कॉमेडी फिल्म, बजट से 5 गुना ज्यादा की कमाई, IMDb रेटिंग मिली 7.8

'स्त्री', 'भूल भुलैया', 'द राजा साब' और 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्में देखना पसंद है तो आप साउथ की ये शानदार हॉरर-कॉमेडी देख सकते हैं, जिसका क्लाइमेक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

sarvam maya- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NIVINPAULYACTOR साउथ की धांसू हॉरर-कॉमेडी फिल्म

हॉरर कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जिसमें डरावने, सुपरनैचुरल या खूनी एलिमेंट्स को ह्यूमर और सटायर के साथ मिलाकर ऑडियंस का एक अनोखे तरीके से मनोरंजन किया जाता है। इन फिल्मों का मकसद दर्शकों को डराना और हंसाना दोनों होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही मजेदार है। इस हॉरर-कॉमेडी का क्लाइमेक्स देख आप भावुक हो जाएंगे, क्योंकि जब हीरो को सच पता चलता है तो वह खुद को हर परिस्थिति के लिए दोषी मानने लगता है। अगर आप प्रभास की 'द राजा साब' नहीं देखना चाहते हैं तो 2025 की ये कम बजट में बनी फिल्म देख सकते हैं।

5 गुना ज्यादा की कमाई

इस ब्लॉकबस्टर मूवी का नाम 'सर्वम माया' है, जिसमें निविन पॉली और रिया शिबू लीड रोल में हैं। 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अखिल सत्यन द्वारा डायरेक्टेड मलयालम हॉरर-कॉमेडी को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था। यह फिल्म एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी, जिसने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाया था। यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर है, जिसने 36 दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जिससे यह 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। यह निविन पॉली की पहली 100 करोड़ की फिल्म है, जिसने केरल से 77.5 करोड़ और विदेशों में जबरदस्त कमाई की है।

धांसू कहानी जीत लेगी दिल

'सर्वम माया' में निविन पॉली ने प्रभेंदु का रोल किया है, जो एक नास्तिक गिटारिस्ट है और एक पुजारी परिवार से है। हालांकि, उसे मंदिर में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और उसे पैसों के लिए की काम करना पड़ता है। एक नकली भूत भगाने के बाद, उसे एक अच्छा भूत डेलुलु (रिया शिबू) परेशान करती है, जो उसे जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करती है। कहानी के अंत में पता चलता है कि डेलुलु का असली नाम मााय है और उसकी मौत प्रभेंदु की वजह से हुई थी।

जियो हॉटस्टार की हॉरर-कॉमेडी

'सर्वम माया' को आईएमडीबी पर रेटिंग 7.8 मिली है और इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले थे और ओटीटी पर भी ये फिल्म दो हफ्ते लगातार ट्रेडिंग लिस्ट में बनी रही।

ये भी पढे़ं-

YRKKH: अभिरा-अरमान की शादी में कावेरी बनी विलेन, दादी सा ने बढ़ाई टेंशन

'महाभारत' में उत्तरा बन जीता था दिल, जैकी श्रॉफ संग किया डेब्यू, अब कैसी दिखती हैं एक्ट्रेस?