A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'द फैमिली मैन 3' में इस साउथ सुपरस्टार का दिखा कैमियो, मनोज बाजपेयी संग शेयर किया स्क्रीनस्पेस

'द फैमिली मैन 3' में इस साउथ सुपरस्टार का दिखा कैमियो, मनोज बाजपेयी संग शेयर किया स्क्रीनस्पेस

द फैमिली मैन सीजन 3 में विजय सेतुपति का कैमियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ साउथ सुपरस्टार विजय की छोटी सी बातचीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

manoj bajpayee- India TV Hindi
Image Source : X/@RIO_IS_NUB मनोज बाजपेयी संग विजय सेतुपति

मनोज बाजपेयी राज एंड डीके की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 में श्रीकांत तिवारी के रोल में फिर लौटे हैं। भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस इंडियन वेब सीरीज के 7 एपिसोड लंबे तीसरे सीजन में शानदार कास्ट है, जिसमें जयदीप अहलावत नेगेटिव रोल में हैं। वहीं, 'द फैमिली मैन' में एक और इंटेंस और शानदार किरदार देखने को मिला, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। मनोज बाजपेयी के साथ विजय सेतुपति का एक मजेदार सीन देखने को मिला। द फैमिली मैन सीजन 3 में विजय सेतुपति का कैमियो देख लोग की खुशी सातवें आसमान पर है।

द फैमिली मैन 3 में विजय सेतुपति का कैमियो

द फैमिली मैन सीजन 3 में मनोज बाजपेयी के किरदार के साथ विजय सेतुपति की नोकझोंक की नेटिजन्स ने तारीफ की है। एक एक्स यूजर ने लिखा, '#TheFamilyMan3 #VijaySethupathi का कैमियो था वो एकदम टॉप नॉच है और क्या मस्त कॉमेडी थी। बहुत दिनों के बाद एक कैमियो को देख इतना मजा आया। @PrimeVideoIN।' दूसरे ने इसे सीजन 3 का सबसे बेस्ट पल बताया और टिप्पणी की, 'अभी #FamilyManSeason3 देखा और यह बहुत ही मजेदार वेब सीरीज है, #RajandDk को बधाई #VijaySethupathi और #ManojBajpayee का सीन बहुत बेहतरीन लगा @amazonIN @PrimeVideoIN।'

विजय सेतुपति का द फैमिली मैन 3 में किरदार

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि विजय सेतुपति ने राज एंड डीके के 'द फैमिली मैन 3' में अपने शो 'फर्जी' से माइकल का अपना किरदार फिर से निभाया है। इससे पहले, मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी ने शाहिद कपूर-विजय सेतुपति स्टारर शो में गेस्ट अपीयरेंस दी थी। कमाल की बात यह है कि राज एंड डीके की अपकमिंग डायरेक्टोरियल फिल्म 'फर्जी 2' होगी, जो 2023 की पॉपुलर सीरीज का दूसरा सीजन है। मनोज बाजपेयी के अलावा शारिब हाशमी, प्रियामणि, जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी हैं।

मनोज बाजपेयी और विजय सेतुपति का सीन वायरल

इस एपिसोड में श्रीकांत (मनोज) और जेके (शारिब) को रुक्मा (जयदीप) का पता लगाने के लिए म्यांमार का बॉर्डर पार करना पड़ता है। माइकल को एक गैर-कानूनी रास्ते से बैरियर पार करने में उनकी मदद करने के लिए बुलाया जाता है। श्रीकांत और माइकल के बीच की बातचीत इस सीजन के सबसे खास पल बन जाते हैं। द फैमिली मैन और फर्जी के बीच एक खास कनेक्शन है। फर्जी के पहले सीजन में माइकल ने मदद के लिए श्रीकांत से संपर्क किया था और अब द फैमिली मैन 2 के चेल्लम सर ने एक एपिसोड में माइकल से मदद मांगी।

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कर ली सगाई? प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मैं बस...'

पलक मुच्छल ने भाई पलाश मुच्छल को लगाई हल्दी, भाभी स्मृति मंधाना ने भी जमकर किया डांस