लोगों को ऐसी कहानियां बहुत पसंद हैं, जिनमें हर एपिसोड के बाद सवाल रह जाए कि 'अब आगे क्या होगा?' यह उत्सुकता उन्हें आने वाला एपिसोड देखने पर मजबूर करती है। लोग जानना चाहते हैं कि अपराधी ऐसा क्यों करते हैं, पुलिस कैसे सोचती है और गुनहगार को कैसे पकड़ती है। क्राइम थ्रिलर सीरीज में भी यही देखने को मिलता, जिनकी कहानी दर्शकों के दिमाग से खेलती है। इसी वजह से ओटीटी लवर्स को सस्पेंस, क्राइम और दिल दहलाने देने वाली कहानियां पसंद आती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसी धांसू एक्शन थ्रिलर देखने को मिल जाएगी, जिसमें आपको लड़ाई, गोलीबारी और स्टंट सीन्स सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। हम उसी बेहतरीन सीरीज की बात कर रहे हैं जो अमेजन प्राइम पर भी मौजूद है, जिसका तीसरा सीजन भी दस्तक देने वाला है।
इस सीरीज को देख भूल जाएंगे दिल्ली क्राइम-नैना मर्डर केस
आज हम आपको अमेजन प्राइम वीडियो की उस पॉपलुर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम 'द फैमिली मैन' है। ओटीटी पर कई हिंदी क्राइम थ्रिलर उपलब्ध हैं, लेकिन एक सीरीज को लेकर लोगों के बीच में अलग ही क्रेज देखने को मिला है। 'द फैमिली मैन' मनोज बाजपेयी के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है। खुशी की बात तो यह है कि जल्द ही द फैमिली मैन का तीसरी सीजन भी रिलीज होने वाला है जो 2025 के अंत में देखने को मिलेगी। इसका पहला सीजन 2019 और दूसरा सीजन 2021 में आया था। दोनों ही हिट साबित हुए। इसके पहले और दूसरे भाग को IMDb पर 8 से ज्यादा रेटिंग मिली हुई है।
इस सीरीज के आ चुके हैं 2 सीजन
'द फैमिली मैन 3' में मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत तिवारी का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला था। हालांकि, 'दिल्ली क्राइम' और 'सर्च द नैना मर्डर केस' भी ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई थी, लेकिन द फैमिली मैन को कहानी के मामले में टक्कर नहीं दे पाई। दर्शक अब द फैमिली मैन सीजन 3 से उम्मीद लगाए बैठे हैं। वेब शो 'द फैमिली मैन' को राज एंड डीके ने बनाया है। इस बार मनोज के किरदार का सामना जयदीप अहलावत से होगा। शो में प्रियामणि उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि शारिब हाशमी श्रीकांत के भरोसेमंद सहयोगी जेके तलपड़े भी नजर आएंगे। अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी श्रीकांत के बच्चों, धृति और अथर्व के रूप में हैं।
प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज
'द फैमिली मैन' क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें मिडिल क्लास परिवार के श्रीकांत तिवारी की कहानी दिखाई गई है। वो देश की खूफिया एजेंसी में काम करता है और साथ ही अपने परिवार को भी संभालता है। लोगों के बीच 'द फैमिली मैन' को लेकर इसलिए अभी तक क्रेज इसलिए बना हुआ है क्योंकि वेब सीरीज की दमदार कहानी, एक्टर्स की जबरदस्त एक्टिंग और तगड़े ह्यूमर लोगों को बहुत पसंद आए।
ये भी पढ़ें-
श्रीदेवी को टक्कर देती थी ये हसीना, 19 की उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा, 32 साल से रहस्य बनी हुई है मौत
प्रेग्नेंट भारती सिंह के आंखों से छलके आंसू, बेटे गोला को लगाया गले, इमोशनल वीडियो किया शेयर