1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT लवर्स के लिए खास होगा सितंबर का चौथा हफ्ता, घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज

OTT लवर्स के लिए खास होगा सितंबर का चौथा हफ्ता, घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज

ओटीटी पर सितंबर के चौथे हफ्ते में 14 फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 से लेकर जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।

ott release this week- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JENNIFERWINGET1,VIRENDERSEHWAG,ANEETPADDA_ ओटीटी रिलीज

ओटीटी पर इस हफ्ते भी दर्शकों को रोमांटिक, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 से लेकर जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ रियलिटी शोज भी दस्तक देने वाले हैं। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट की 'शक: ट्रस्ट नो वन', आलिया भट्ट की प्रोड्यूस 'डोंट बी शाय', अमेरिकी क्राइम ड्रामा 'यूनाबॉम्बर' से लेकर साउथ एक्ट्रेस कामाक्षी भास्करला स्टारर 'अगाधा' शामिल है। यहां रिलीज होने वाली 14 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट दी गई है। 

1. शक: ट्रस्ट नो वन

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। यह परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज है, जो एक गायब बच्चे और पेरेंटहुड पर बेस्ड है। इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास कास्ट का हिस्सा हैं।

2. द ग्रेट इंडियन कपिल शो

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 की वापसी होने वाली है। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह फिर से लोगों को हंसाने के लिए वापसी कर रहे हैं। शो का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार स्ट्रीम किए जाएंगे।

3. यूनाबॉम्बर

यह एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। सीरीज एक मशहूर और खूंखार आतंकवादी टेड काजिन्स्की पर है, जिसे यूनाबॉम्बर कहा जाता था। पूरी सीरीज में दिखाया जाता है कि उसको पकड़ने के लिए FBI क्या कैसे करती है। इस दौरान उनका पूरा मिशन दिखाया जाता है। आप इसे 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं।

4. निमेष पटेल: बाय द डीप

अमेरिकी कॉमेडियन निमेश पटेल का पहला एक घंटे का नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल है, जो नेटफ्लिक्स पर 22 सितंबर को दस्तक देगा। निमेश एक अमेरिकी कॉमेडियन और टेलीविजन लेखक हैं।

5. डिल्यूजन

ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज 'डिल्यूजन' की कहानी एक प्राइमरी स्कूल की टीचर के पर बनी है, जिसकी लाइफ में तब तूफान आ जाता है जब उसके पिता एक मर्डर के शक में फंस जाते हैं और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहानी में देखने को मिलेगा कि वह इस शक से कैसे बचाते हैं। 24 सितंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

6. द फाइनल प्रॉब्लम

ये एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी-सीरीज है, जो 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज की कहानी 1959 की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। सीरीज की कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं। सीरीज की कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब इस होटल में एक मौत हो जाती है।

7. द गॉडफादर, कोंडा: द डेथ ऑफ माइकल कोरलियोन

ये फिल्म साल 1990 में आई फिल्म 'द गॉडफादर पार्ट 3' का एडिटेड वर्जन है। फिल्म को फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने डायरेक्ट किया है। इस बार नए कट में ओरिजिनल फिल्म की तुलना में शुरुआत और अंत को बदला गया है। ऐसे में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

8. हैबियस कॉरपस

23 सितंबर को नेटफ्लिक्स आप ब्राजीलियन लीगल ड्रामा सीरीज 'हैबियस कॉरपस' देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक ऐसी लीगल प्रोफेसर पर है, जिसकी जिंदगी आपको अंत तक बांधे रखेगी। वह अपने छात्रों के साथ एक टीम बनाती है और एक दोषी व्यक्ति के मामले का रिव्यू करती है और उसे बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है। इस मिशन के दौरान उसे पता चलेगा कि उसका एक छात्र उसके पास्ट से जुड़ा है। इस बारे में कहानी के अंत में खुलासा होगा।

9. हुंकार

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होगी। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर हैं। इस सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एक पावरफुल नेता रेप करता है और वह उसके खिलाफ केस दर्ज करती है।

10. माई सैड डेड

इस साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज की कहानी बहुत ही मजेदार हो सकती है, क्योंकि इसके ट्रेलर को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज की कहानी एक ऐसी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मरे हुए लोगों को देख सकती है। उसकी इस शक्ति की वजह से सीरीज में कई हैरान करने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को दिल जीतने के लिए काफी हो सकता है।

11. मैंगो पच्चा

ये कन्नड़ भाषा की क्राइम एक्शन फिल्म काफी समय से चर्चा में है। विवेका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द बनाई गई है, जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है।

12. अगाधा

जी 5 पर 25 सितंबर को यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म महादेवी की कहानी है, जो आध्यात्मिक शक्तियों वाली महिला है। उसे अपने परिवार को आने वाले बड़े खतरे से बचाने के लिए एक वर्जित गुफा में जाकर 'अगाधा' नाम की एक डरावनी और बुरी शक्ति से लड़ना होगा। कहानी में महिला की शक्ति को बहुत ही अनोखे तरीके से पेश किया गया है। 

13. डोंट बी शाय

इस हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर 2026 को 'डोंट बी शाय' रिलीज होगी। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म श्यामिली दास (आरुषि बजाज) की कहानी है, जो 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट है और खुद को 'मीन गर्ल' मानती है। उसका मानना ​​है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से पहले से तय है। इसमें चार नए चेहरे आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी की कहानी देखने को मिलेगा।

14. राइज एंड फॉल 2

अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर से 'राइज एंड फॉल 2' देख सकते हैं। क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग इसे होस्ट करने वाले हैं। इस शो में 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। इसमें स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, स्वरा भास्कर से लेकर शहजाद पूनावाला की एंट्री, सहवाग के शो में प्रियंका चाहर चौधरी भी करेंगी धमाका