1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. जियो हॉटस्टार पर 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का दबदबा, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर भी पड़ी भारी, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

जियो हॉटस्टार पर 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का दबदबा, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पर भी पड़ी भारी, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है और रणवीर सिंह की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच चार एपिसोड की ये वेब सीरीज खूब पॉपुलर हो रही है।

dhurandhar 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ ओटीटी पर ट्रेंड कर रही 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'

ओटीटी पर यूं तो हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से दर्शकों के दिलों में कुछ ही अपनी जगह बना पाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक नई सीरीज खूब देखी जा रही है, जो रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ चुकी है। इस सीरीज का नाम है 'ठुकरा के मेरा प्यार 2', जो रिलीज के बाद से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। प्यार, धोखे, बदले और ड्रामा से भरी इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर 2' को भी ये सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ चुकी है।

ओटीटी पर नंबर 1 बनी 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'

संचिता बसु, धवल ठाकुर, सुशील पांडे और अनिरुद्ध दवे स्टारर सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के बाद से ही ट्रेंड कर रही है और अब नंबर 1 पर इसने अपनी जगह बना ली है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के दम पर आईएमडीबी पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है। इसकी रेटिंग की बात करें तो आईएमडीबी पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है और इस बात का भी पता चलता है कि इसे कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

क्या है 'ठुकरा के मेरा प्यार 1' की कहानी?

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' की कहानी की बात करें तो ये 2024 में आई 'ठुकरा के मेरा प्यार' की कहानी को आगे बढ़ाती है। सीरीज में इस बार प्यार, धोखे, बदले और राजनीति का लगाया गया है और हर एपिसोड नए-नए ट्विस्ट से भरा है। पहले सीजन की कहानी उत्तर प्रदेश के सीतापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। जिसमें एक गरीब परिवार का लड़का कुलदीप (धवल ठाकुर) एक प्रभावशाली धनी परिवार की लड़की शानविका (संचिता बासु) के प्यार में पड़ जाता है, लेकिन रुतबे की दीवार दोनों के बीच आ जाती है और दोनों के रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं। गलतफहमियों के कारण कुलदीप और शानविका एक-दूसरे के आमने-सामने आ जाते हैं और कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब प्यार धीरे-धीरे बदले की आग में तब्दील हो जाता है। सीजन 2 की कहानी पहले सीजन की कहानी की नाटकीय घटनाओं के ठीक बाद शुरू होती है।

सीजन 2 की कहानी

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' की कहानी बदले हुए पावर डायनामिक्स के साथ शुरू होती है। पहले सीजन में शानविका ने कुलदीप को जलील करते हुए उसकी बनाई हर चीज बर्बाद कर दी थी और अब नए सीजन की शुरुआत कुलदीप से होती है, जो पछतावे की आग में झुलस रहा है। वो अपनी पिछली गलतियों का प्रायश्चित करना चाहता है, ये तब होता है जब शानविका अपने फैसलों के चलते अपने पिता और पति दोनों को खो देती है। इसके बाद वह बदला लेने के लिए सीतापुर की राजनीति में कदम रखती है। कहानी में आगे क्या होता है, इसके लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी।

ये भी पढ़ेंः रील्स के दौर में भी 100 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी है धुरंधर 2, रणवीर सिंह के नाम सजा एक नया रिकॉर्ड
उदयबीर संधू नहीं, परमवीर चीमा को ऑफर हुआ था 'धुरंधर 2' में 'पिंडा' का रोल, बताया क्यों ठुकराई फिल्म