1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 16 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, रहस्यमयी हत्या और डर का खतरनाक खेल है 'सुजल', IMDb रेटिंग 8.1

16 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, रहस्यमयी हत्या और डर का खतरनाक खेल है 'सुजल', IMDb रेटिंग 8.1

ओटीटी पर 'सुजल द वोर्टेक्स' एक क्राइम-थ्रिलर मौजूद है, जो आप देख सकते हैं। इसकी रहस्यमयी कहानी शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। इस सीरीज को आईएमडीबी रेटिंग 8.1 मिली है।

Suzhal The Vortex- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO INDIA YT प्राइम वीडियो की सस्पेंस-थ्रिलर 'सुजल'

दर्शक क्राइम-थ्रिलर सीरीज इसलिए देखना पसंद करते हैं, क्योंकि इनमें सस्पेंस, रहस्य और ऐसे हैरान करने वाले मोड़ होते हैं जो लोगों को कहानी से अंत तक बांधे रखते हैं। इस तरह की कहानियों में दर्शकों को देखने को मिलता है कि कैसे पुलिस जांच के दौरान रहस्यों से पर्दा उठाती है और हर चुनौती का डटकर सामना करती है। क्राइम थ्रिलर इंसानी सोच, न्याय और असल जिंदगी के सामाजिक मुद्दों को भी दिखाते हैं, जो लोगों के दिलों-दिमाग में बस जाती हैं। आज हम साउथ की ऐसी ही धांसू क्राइम-थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको तनाव बढ़ सकता है।

ओटीटी की धांसू क्राइम-थ्रिलर

'सुजल: द वोर्टेक्स' इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर बेस्ड बेहतरीन कहानी है। पुष्कर और गायत्री की बनाई 'सुजल' सरीज का हर सीन बहुत ही जबरदस्त है। यह कोई एक आम जांच-पड़ताल पर बनी कहानी नहीं है। इसमें भारत के एक छोटे से शहर में हुए अपराध के जरिए वहां के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को हिलाकर रख देने वाली दर्दनाक स्टोरी दिखाई है। इसमें ऐश्वर्या राजेश, कथिर और आर पार्थिवन अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज के ओटीटी पर अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें कुल 16 एपिसोड की है। इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।

सुजल सीजन 1 की कहानी

'सुजल: द वोर्टेक्स 1' की कहानी तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पूमबारई में बसे एक काल्पनिक शहर सांबाल्लूर की है, जहां कुच लोग देवी अंगालम्मन की पूजा करते हैं। समुदाय के कुछ लोग हर साल 10 दिनों तक मायाना कोल्लई त्योहार मनाता है और यह कहानी इन्हीं 10 दिनों के दौरान आगे बढ़ती है। कहानी की शुरुआत नंदिनी और उसकी बहन के अपहरण और सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग से होती है। इन सब की जांच सब-इंस्पेक्टर चक्रवर्ती करता है, लेकिन इस दौरान जब उसका सामना अपने अतीत से होता है तो वह उलझ जाता है। 

सुजल सीजन 2 का हर एपिसोड है बेहतरीन

दूसरे सीजन की कहानी में देखने को मिलता है कि इन घटनाओं से परेशान और नंदिनी को न्याय न दिला पाने के अपराधबोध से जूझ रहे चक्रवर्ती अपने शुभचिंतक चेलप्पा से मदद मांगता है। हालांकि चेलप्पा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी 'कालीपत्तनम' के खूबसूरत शहर में हर साल मनाए जाने वाले शानदार 'अष्टकाली त्योहार' को दिखाती है। हर गुजरते दिन के साथ जांच अतीत की गहराइयों में उतरती जाती है और धीरे-धीरे लंबे समय से दबे हुए राज और अनसुलझे तनाव सामने आते हैं।

ये भी पढे़ं- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपना वादा किया पूरा, 180 बच्चों को दी स्कॉलरशिप, शेयर किए छात्रों का नाम

तलाक के बाद फिर बजी शहनाई, उर्मिला मातोंडकर के EX पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, निधा भट्ट को बनाया हमसफर