1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. यूपी पुलिस का सिपाही बना समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'का विजेता, कपिल दिनकर की आवाज ने जीता दिल, जीते 1 लाख

यूपी पुलिस का सिपाही बना समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'का विजेता, कपिल दिनकर की आवाज ने जीता दिल, जीते 1 लाख

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने अपने गाने, फनी अंदाज और बेबाक बातचीत से 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पैनल का दिल जीत लिया। उन्होंने 1 लाख रुपये जीते और बताया कि वे अक्षय कुमार संग काम करना चाहते हैं।

samay raina- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@INDIASGOTLATENT कपिल दिनकर और समय रैना

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन ने यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर अपना दूसरा एपिसोड रिलीज कर फिर से धूम मचा दी है। शो के कंटेस्टेंट्स में से एक कपिल दिनकर थे, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। स्टेज पर आते ही कपिल ने मजाक में कहा, 'फिर से शुरू कर दिया ये? पिछली बार इसे बंद करवाकर भी मन नहीं भरा क्या?' उनकी यह बात सुनकर समय हैरान रह गए और पूछा कि क्या उन्होंने सिर्फ पुलिस वाले की वर्दी पहनी है या वे सच में पुलिस में हैं। इसके बाद कपिल ने बताया कि वे सच में यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं और शो में गाना गाने आए हैं।

कॉन्स्टेबल कपिल ने मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

कपिल दिनकर उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं। वे पुलिस भर्ती 2021 में चुने गए थे और अभी मेरठ में तैनात हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अपने काम के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस वाला बनना उनकी मां का सपना था और उन्हें सिंगर बनाना था। पुलिस की ड्यूटी के अलावा, कपिल एक लेखक भी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन किताबें लिखी हैं और अभी आठ और किताबों पर काम कर रहे हैं। कपिल ने कहा, 'मैं डिपार्टमेंट का इकलौता व्यक्ति हूं, जिसे म्यूजिक के लिए इजाजत मिली है।'

कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने जीते 1 लाख

समय रैना ने बाद में कपिल से पूछा कि क्या उन्हें कभी उत्तर प्रदेश में क्राइम का डर लगा। कपिल ने कॉन्फिडेंस से जवाब देते हुए कहा, 'नहीं हमें बहुत अच्छी आजादी मिली है और उस पर हम लोग बहुत अच्छा काम भी कर रहे हैं।' जैसे ही कपिल दिनकर ने अपना गाना खत्म किया तो समय ने कहा, 'बहुत बहुत धन्यवाद कि भारतीय पुलिस से हमारे शो में कोई आया। इससे हमारे शो की विश्वसनीयता और बढ़ गई।' समय रैना और साथी पैनलिस्ट किकू शारदा, चंदन प्रभाकर, हर्ष लिम्बाचिया और बलराज सिंह घई ने कपिल को परफेक्ट 10/10 नंबर दिए। कमाल की बात यह है कि कपिल ने भी खुद को 10/10 दिए। इसके लिए कपिल को 1 लाख रुपये और बोनस के तौर पर 50,000 रुपये मिले।

कपिल दिनकर इन स्टार्स संग काम करना चाहते हैं

कपिल ने एक पॉडकास्ट में यह भी बताया कि उन्हें अक्षय कुमार के गेम शो 'व्हील ऑफ फ़ॉर्च्यून' के लिए ऑडिशन देने का ऑफर मिला था। हालांकि, अक्षय की टीम से बुलावा आने पर वह बहुत खुश थे, लेकिन आखिरकार उनका चयन नहीं हो पाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यो यो हनी सिंह के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। 

ये भी पढे़ं- समय रैना और सुनील पाल के बीच 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए हुई थी 25 लाख की डील? सामने आई सच्चाई

बवाल के बाद समय रैना का धांसू कमबैक, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' कॉमेडी-टैलेंट से होगा भरपूर, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब पर एक साथ होगा स्ट्रीम