1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 9.2 है IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, 5 एपिसोड में दिखाई देश के सबसे बड़े स्कैम की कहानी

9.2 है IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, 5 एपिसोड में दिखाई देश के सबसे बड़े स्कैम की कहानी

6 साल पहले एक वेब सीरीज रिलीज हुई जिसे IMDb पर बंपर रेटिंग मिली है। सीरीज की कहानी लोगों को काफी पसंद आई। इस सीरीज का सिर्फ एक ही सीजन रिलीज हुआ, जिसमें पांच एपिसोड हैं।

scam 1992- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/SONY LIV 9.2 है इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग।

ओटीटी के दौर में कई शानदार वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें कई सीरीज सच्चई घटनाओं पर बनाई गई हैं। एक ऐसी ही शानदार वेब सीरीज 6 साल पहले रिलीज हुई और लोगों को इस कदर पसंद आई कि आज भी इसे देखना लोग काफी पसंद करते हैं। इसे आईएमडीबी पर कमाल की 9.2 रेटिंग मिली है, जो साबित करती है कि ये सीरीज दिल जीतने के काबिल है। इस सीरीज की कहानी कैसी है और इसे कहां देख सकते हैं, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

6 साल पहले आई थी सीरीज

हम यहां बात कर रहे हैं 6 साल पहले यानी 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' की, जो देश के सबसे बड़े स्कैम पर आधारित थी। इस सीरीज में प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आए थे और उनके साथ श्रेया धनवंतरी, शारिब हाशमी, हेमंत खेर, कविन दवे, निखिल द्विवेदी और अंजली बरोट जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। इस सीरीज में एक समय पर स्टॉक मार्केट के बिग बी के नाम से मशहूर हर्षद मेहता की कहानी देखने को मिली थी, जिसने पूरे स्टॉक मार्केट को हिला दिया था। जब 1992 में इस स्कैम का खुलासा हुआ, हर कोई हैरान रह गया। ये उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम था।

आईएमडीबी रेटिंग है धांसू

प्रतीक गांधी स्टारर इस सीरीज को देश की सबसे बेहतरीन सीरीज में गिना जाता है। सीरीज के निर्देशक हंसल मेहता हैं, जिन्होंने हर बार अपने निर्देशन की अलग छाप छोड़ी है और जब बात सच्ची घटना को पर्दे पर उतारना हो तो वह इस जॉनर के महारथी बोले जाते हैं। इससे पहले उन्होंने अलीगढ़, ओर्मेटा और बोस जैसी फिल्मों के निर्माण से दर्शकों को इंप्रेस किया था। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है, जिससे साफ होता है कि दर्शकों के बीच इसे कितना पसंद किया गया है।

कहां देखें स्कैम 1992?

इस एपिसोड की सबसे खास बात है कि मेकर्स ने इसे ज्यादा लंबा खींचने की जगह 5 ही एपिसोड में निपटा दिया है, जिसके चलते ये खिंची हुई नहीं लगती। अगर आप भी ये सीरीज देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ये देखी जा सकती है। सीरीज की कहानी की बात करें तो ये हर्षद मेहता (प्रतीक गांधी) के इर्द-गिर्द घूमती है। हर्षद के पिता कपड़ों के प्यापारी हैं, जो बंद हो जाता है। घर में आर्थिक तंगी है, जिसे सुधारने के लिए हर्षद ने शेयर मार्केट का रुख किया और बिना उसूल के आगे बढ़ता जाता है। धीरे-धीरे कर वह स्टॉक मार्केट का बड़ा नाम बन जाता है और बैंकों के साथ लेन-देन शुरू कर देता है। इसी बीच एक पत्रकार को उसके कारनामों का पता चलता है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता है और फिर एक बड़े स्कैम का खुलासा होता है।

ये भी पढ़ेंः 

दो सीजन और 18 एपिसोड में सिमटी वेब सीरीज, हर एपिसोड संग गहराता सस्पेंस, ऑनलाइन स्कैम के जाल में उलझेगा दिमाग

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की दादी सा हैं फिटनेस क्वीन, कभी मिस नहीं करतीं जिम, 62 की उम्र में कायम है 30 जैसी फिटनेस