1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. पत्नी गौहर के एक्स से मिलने से पहले घबरा गए थे जैद दरबार, Alliance में बताया कैसी थी कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात?

पत्नी गौहर के एक्स से मिलने से पहले घबरा गए थे जैद दरबार, Alliance में बताया कैसी थी कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात?

प्राइम वीडियो का 'द अलायंस' प्रीमियर सभी का ध्यान खींच रहा है, जिसमें गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स-बॉयफ्रेंड कुशल टंडन पहली बार टीवी पर आमने-सामने आए। अब जैद ने बताया कि कुशल संग उनकी पहली मुलाकात कैसी थी।

Gauahar khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAG/@ZAID_DARBAR,THEREALKUSHALTANDON जैद दरबार-गौहर खान और कुशाल टंडन

प्राइम वीडियो के 'द अलायंस' के पहले एपिसोड में दर्शकों को बात करने के लिए बहुत कुछ मिला, लेकिन एक अचानक हुई मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस गौहर खान के पति जैद दरबार और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन पहली बार टेलीविजन पर एक ही छत के नीचे मिले। उनके एक-दूसरे से बात करने से पहले ही उनकी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, जिससे यह छोटी सी बातचीत प्रीमियर के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गई।

जैद दरबार की कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात

जैद दरबार ने बिना झिझक खुलासा किया कि कुशाल टंडन के अलायंस हाउस में आने से पहले वह प्रेशर महसूस कर रहे थे। डेजी शाह ने कन्फेशनल में कहा, 'मुझे लगा था कि आतिशबाजी होगी, क्योंकि घर में जैद और कुशाल हैं, लेकिन सब कुछ अच्छा था।' इस बीच एक कन्फेशनल में बोलते हुए, जैद ने बताया कि वह यह सोचना बंद नहीं कर पा रहे थे कि मीटिंग कैसी होगी और हर कोई कैसे रिएक्ट करेगा। उन्होंने कहा:

'मैं बहुत ही नर्वस था। दिमाग से के क्या होगा, क्या नहीं होगा, कौन कैसे रिएक्ट करेगा, लेकिन, कुशाल के अंदर आने के बाद हमने बातचीत की और सब अच्छा रहा। अजीब माहौल को हावी होने देने के बजाय कुशाल ने मेरे इमोशंस को हमदर्दी के तौर पर अपनाया। जैद बहुत जेंटल लड़का है, लेकिन मैं उसके इमोशंस समझता हूं।'

जैद दरबार से शादी के पहले कौन था गौहर का एक्स

जैद ने दिसंबर 2020 में गौहर खान से शादी की और तब से यह कपल अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करता रहा है। कपल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। गौहर ने पहले कुशाल टंडन को कई सालों तक डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने 2016 में अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

द अलायंस प्रीमियर एपिसोड में क्या हुआ?

अचानक लिए गए फैसलों, इमोशनल पलों और एक अनप्रेडिक्टेबल चैलेंज ने गेम को उल्टा कर दिया, जिससे कंटेस्टेंट्स को याद आया कि सबसे बड़ा ट्विस्ट उनके अपने अलायंस के अंदर से ही आ सकता है। प्रीमियर एपिसोड में मिनी माथुर और सबी सूरी के बीच किचन में हुई अनबन हुई, जिसके बाद सबी रो पड़े। बता दें कि 'अलायंस' एक सोशल स्ट्रेटेजी रियलिटी शो है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस सीरीज में 16 सेलिब्रिटीज रहस्यमयी 'सिस्टम' हेडक्वार्टर में रहते हैं, जहां उन्हें चार टीमों में बांटा जाता है।

ये भी पढे़ं- गौहर खान ने लगाई पैप्स की क्लास, हरकतें देख एक्ट्रेस हुईं आग बबूला, प्रज्ञा जायसवाल के सपोर्ट में कही ये बात

मम्मी-पापा अकेले थे, अचानक घर में घुसा अंजान शख्स, एक्टर ने किया दावा