A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Bigg Boss 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर TV सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में करने जा रही हैं वापसी

Bigg Boss 13 की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर TV सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में करने जा रही हैं वापसी

दलजीत कौर ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, लेकिन वो पहले ही हफ्ते बेघर हो गईं थीं।

Daljeet Kaur- India TV Hindi
दलजीत कौर फिर से सीरियल में वापसी करने जा रही हैं

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हिस्सा लिया, लेकिन वो पहले ही हफ्ते बेघर हो गईं। अब दलजीत फिर से सीरियल में वापसी करने जा रही हैं। वो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में नज़र आएंगी।

दलजीत पहले ही 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल कर रही थीं, लेकिन बिग बॉस में जाने के लिए उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। वो सीरियल में अंतरा का किरदार निभा रही थीं।