1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. पार्थ समथान ने नहीं दिया फोटो क्रेडिट तो एरिका ने सोशल मीडिया पर किया ये कमेंट

पार्थ समथान ने नहीं दिया फोटो क्रेडिट तो एरिका ने सोशल मीडिया पर किया ये कमेंट

'सास बहू और सस्पेंस' में टीवी से लेकर बॉलीवुड जगत की सभी बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं।

पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस

मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' के अनुराग और प्रेरणा यानि पार्थ समथान-एरिका फर्नांडिस की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर #Anupre के नाम से फेमस इस कपल को फैंस रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। हालांकि, बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन हाल ही में पार्थ की फोटो पर एरिका ने जो कमेंट किया है, उसे देखकर लगता है कि सारी खबरें महज अफवाह है। 

दरअसल, हाल ही में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में #KZK2 शो के कुछ एपिसोड्स शूट किए गए। वहां पर पार्थ और एरिका समेत तमाम कलाकारों ने खूब फोटोज क्लिक कराईं। पार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन वह एरिका को क्रेडिट देना भूल गए। ऐसे में एरिका भी कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने भी सरेआम कमेंट किया, 'तुम फिर से पिक क्रेडिट देना भूल गए!'

Image Source : InstagramParth Samthaan

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि इस फेमस कपल का ब्रेकअप हो गया है और दोनों अब एक-दूसरे से बात तक नहीं करते, लेकिन जिस अंदाज में एरिका ने पार्थ की फोटो पर कमेंट किया है, उसे देखकर तो लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

पार्थ और एरिका ने हाल ही में 'नच बलिए' सीजन 9 में भी हिस्सा लिया है। दोनों ने एक साथ रोमांटिक गाने पर डांस भी किया। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

देखें ये वीडियो: 

 

Related Video