हिना खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कह दिया है।
Hina Khan and Aamna Sharif As Komolika
मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में जल्द ही फिर से कोमोलिका की एंट्री होने वाली है, लेकिन इस बार ये नेगेटिव रोल हिना खान नहीं, बल्कि आमना शरीफ निभाने वाली हैं। आमना करीब 6 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं।
ऐसे में जब आमना से पूछा गया कि उन्हें हिना खान को रिप्लेस कर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि हिना ने काफी अच्छा काम किया है। उनके लिए इस किरदार को निभाना काफी चैलेंजिंग हैं और वो ऐसे ही चुनौतीपूर्ण रोल का इंतजार कर रही थीं।
गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसलिए उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कह दिया है। उनकी जगह अब आमना शरीफ कोमोलिका के किरदार में दिखाई देंगी।