A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. मौनी रॉय ने इस कोरियोग्राफर संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

मौनी रॉय ने इस कोरियोग्राफर संग किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

मौनी रॉय जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' फिल्म में नज़र आएंगी।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy

टीवी से फिल्मों तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने शानदार डांस के लिए भी फेमस हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'द नारी नारी' गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। उनके मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौनी रॉय इस वीडियो में मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के साथ डांस कर रही हैं। 

बता दें कि मौनी ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद 'नागिन' शो ने उन्हें और भी ज्यादा फेमस कर दिया।

मौनी हाल ही में 'रोमियो अकबर वॉल्टर' (RAW) फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थीं। जल्द ही वो राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में दिखाई देंगी।

Also Read:

Gold Awards 2019: कोमोलिका और मि. बजाज को मिला नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड, पढ़ें पूरी विनर्स लिस्ट

Latest Insta Photos: दिशा पाटनी का दिलकश अंदाज और रकुल प्रीत सिंह की स्टनिंग तस्वीरें, जाह्नवी का जिम लुक देखा क्या