1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. सीरियल 'नजर' में अंश-प्रिया की बेटी पर मड़रा रहा है मौत का साया!

सीरियल 'नजर' में अंश-प्रिया की बेटी पर मड़रा रहा है मौत का साया!

सीरियल नजर में मोहना अपने होने वाले पति अंगद की मौत का बदला अंश की बेटी परी को मार कर लेगी। अब अपकमिंग एपिसोड में टलेगा पता कि मोहना कामयाब हो पाती हैं कि नहीं।

Nazar- India TV Hindi
Nazar

सीरियल 'नजर' में रोजाना कोई न कोई नया ट्विस्ट आता रहता है। डायन मोहना बनी मोनालिसा अपने अदाओं से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती है। वहीं सीरयल की बात करें तो एक बार फिर अंश और प्रिया की बेटी के ऊपर मौत का साया मडरा रहा है। जिसे कोई और नहीं बल्कि उनकी दादी मोहना मारने वाली है। दरअसल मोहना पहली बार अंगद के प्रेम में पड़ जाती हैं। दोनों शादी भी करने वाले होते है। लेकिन अंगद नरक से आया हुए पिशाच होता है। जिसके बाद अंश उसे मार देता है। इसी आग को लिए मोहना डायन अपने होने वाले पति अंगद की मौत का बदला अंश की बेटी परी से लेगी। आगे क्या होगा जानने के लिए देखें ये वीडियो