A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सामने आ जाएगा सिकंदर सिंह का राज

'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सामने आ जाएगा सिकंदर सिंह का राज

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सभी के सामने सिकंदर की सच्चाई आने वाली है। सभी को पता चल जाएगा वही मर्फी सिंह है।

Kulfi Kumar bajeywala- India TV Hindi
Kulfi Kumar bajeywala

सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में इन दिनों कुल्फी के बाबा सिकंदर सिंह गिल मर्फी सिंह बने नजर आ रहे हैं। वह मर्फी सिंह का अवतार लेकर कुल्फी की मदद करते हैं। मगर अब मर्फी सिंह की सच्चाई कुल्फी के सामने आने वाली है।

दरअसल कुल्फी एक क्लब में गाना गाने जाती है। जहां सिकंदर मर्फी के रुप में, अमायरा और लवली सभी होते हैं। क्लब का माहौल देखकर कुल्फी डर जाती है क्योंकि उनसे ऐसा कभी देखा नहीं होता है। इस दौरान एक इंसान कुल्फी के बारे में कुछ कह देता है। जिसे सुनने के बाद मर्फी सिंह उसे मारने लगता है। मारते हुए सिकंदर की नकली दाड़ी गिर जाती है और उसकी सच्चाई सबके सामने आ जाती है। देखे वीडियो: