A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया का वेडिंग कार्ड आया सामने, 20 अप्रैल को होगी शादी

शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया का वेडिंग कार्ड आया सामने, 20 अप्रैल को होगी शादी

शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी का कार्ड भी आ गया है।

Ssharad Malhotra, Ripci Bhatia- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ssharad Malhotra, Ripci Bhatia

शरद मल्होत्रा और रिप्की भाटिया 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी का कार्ड भी आ गया है। कार्ड का थीम फ्लोरल है और बैकग्राउंड पेस्टल ग्रीन और पिंक है। 19 अप्रैल को उनका कॉकटेल सेलिब्रेशन होगा। 3 मई को कोलकाता में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। रिप्की फैशन डिजाइनर हैं। शरद ने एक बयान में कहा था- ''मैं थोड़ा नर्वस हूं। पिछले 12 साल में मैं स्क्रीन पर 7-8 बार शादी कर चुका हूं, लेकिन ये असल होगा। मैं एक्साइटेड भी हूं।''