1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. टीवी एक्टर करण पटेल ने मुंबई के स्ट्रीट डॉग की मौत पर वॉचमैन को दी धमकी, देखें वीडियो

टीवी एक्टर करण पटेल ने मुंबई के स्ट्रीट डॉग की मौत पर वॉचमैन को दी धमकी, देखें वीडियो

करण पटेल ने स्ट्रीट डॉग लकी की मौत के बाद उस बुरी तरह मारने वाले वॉचमैन को धमकी दी है। करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।

Karan patel- India TV Hindi
Karan patel

मुंबई के एक स्ट्रीट डॉग लकी को बुरी तरह मारने के बाद कई सेलिब्रिटीज उनके सपोर्ट में आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लकी को वर्ली में स्थित एक बिल्डिंग के वॉचमैन ने बहुत बुरी तरह मारा था क्योंकि वह बारिश से खुद को बचाने के लिए बिल्डिंग के अंदर चला गया था। अब लकी की मौत हो गई है। जिस पर करण पटेल ने वीडियो जारी कर वॉचमैन को धमकी दी है।

करण पटेल इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग करने के लिए बुल्गेरिया गए हुए हैं। जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- वर्ली में बिल्डिंग के भाटिया और वॉचमैन अपने दिन गिनना शुरू कर दो। तुमने इस डॉग को इतना मारा की उसकी मौत हो गई है। इससे बाहर आना तुम लोगों के लिए आसान नहीं होगा। हम जानवरों को प्यार करने वाले लोग इस बात का ध्यान रखेंगे की तुम्हे सजा मिले। देखिए वीडियो: