A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: कायरव कराएगा कार्तिक-नायरा का मिलन

ये रिश्ता क्या कहलाता है: कायरव कराएगा कार्तिक-नायरा का मिलन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कायरव अपने माता-पिता का मिलन करवाने वाला है।

Yeh Rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Image Source : Yeh Rishta kya kehlata hai

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन नए ट्विस्ट आते रहते हैं। कायरव की कस्टडी को लेकर चल रहे केस के बीच आ गया है कायरव का बर्थ डे। कार्तिक अपने बेटे का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाना चाहते हैं।

वहीं नायरा ने अब जॉब करने का फैसला लिया है। वह अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। कायरव ने अब अपने मम्मी-पापा का मिलन कराने का फैसला कर लिया है। दरअसल कायरव ने टिकट देख लिए है जिसमें सिर्फ नायरा और कायरव का ही नाम है। टिकट में कार्तिक का नाम ना होने की वजह से कायरव नायरा से गुस्सा हो गए हैं और अब कार्तिक-नायरा का मिलन कराने का फैसला कर लिया है। देखिए वीडियो: