A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा लड़ेंगे कस्टडी केस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा लड़ेंगे कस्टडी केस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों कोर्टरुम ड्रामा चल रहा है। कायरव की कस्टडी को लेकर दोनों जज से मिलने वाले हैं।

Yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Yeh rishta kya kehlata hai

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा कोर्ट जाने वाले हैं। कायरव की कस्टडी के लिए कार्तिक और नायरा केस लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर वेदिका डरी हुई हैं। क्योंकि उसी की वजह कायरव का कस्टडी केस चल रहा है। अगर कार्तिक को इस बारे में पता चल गया तो वह वेदिका को छोड़ देगा। क्योंकि वह कायरव से बहुत प्यार करता है।

नायरा के कोर्ट में ना आने की वजह से कार्तिक काफी घबरा गया है। वह नायरा और कायरव के आने का इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक इस समय कायरव को अपनी जिंदगी में वापिस लाना चाहते हैं। इसका असर कायरव पर पढ़ने वाला है। देखिए वीडियो-