#10YearChallenge इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। इस चैलेंज को बॉलीवुड के सितारे ही नहीं बल्कि टीवी एक्टर्स भी बखूबी निभा रहे हैं। #10YearChallenge में आपको अपनी 10 साल पुरानी और अभी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करना है। इस चैलेंज के कारण कई सेलिब्रिटी की ऐसी तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जिनमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। वहीं टीवी एक्ट्रेस की बात करें तो वह भी इस चैलेंज में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते नज़र आ रहे हैं। आइए देखते हैं इस चैलेंज को कौन-कौन अक्सेप्ट कर रहा है। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर सनाया ईरानी तक शामिल है।
हिना खान
टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं हिना खान 10 साल पहले कुछ इस तरह दिखती थीं। इस सीरियल में वह अक्षरा नाम से मशहूर हुई थीं। अब वह अपने नए सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की 2' में कमौलिका का रोल अदा कर रही हैं। उनका यह नया अवतार उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। यही नहीं हिना रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भी नज़र आई थीं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट ने भी #10YearChallenge को एक्सेप्ट कर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उनकी एक फोटो साल 2009 की है जब वह टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में रिद्दिमा के किरदार में नज़र आईं थीं। इस पोटो में वह पहले के मुकाबले ज़्यादा सुंदर लग रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। टीवी सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका पिछले काफी समय से 'ये हैं मोहब्बतें' में नज़र आ रही हैं। इस फोटो में वह जहां एक तरफ साड़ी पहने नज़र आ रही हैं तो दूसरी तरफ व्हाइट स्वेटर और जींस में दिख रही हैं।